MENU

किसानों के लिए फसल की लड़ाई नही आने वाले नस्ल की लड़ाई है : जावेद आब्दी



 04/Mar/21

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री जावेद आब्दी साहब के काशी की धरती आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त किया।

राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री जावेद आब्दी के सम्मान में स्वागत समारोह का कार्यक्रम पुरानी अदालत दालमंडी में असकरी रजा सईद साहब व युशा अब्बास के तत्वाधान में किया गया।

राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री जावेद आब्दी साहब ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की ये सरकार गूंगी बहरी सरकार है, किसानों के साथ हो रहे अन्याय पर , उनके खिलाफ जो काले कानून पास हुए सरकार उन्हें भी वापस नही ले रही हैं यह किसानों के लिए फसल की लड़ाई नही आने वाले नस्ल की लड़ाई है। मंहगाई पर जावेद आब्दी ने कहा बाज़ार में जाइये तो ख़रीदारी बहुत कम है। दुकानदार बता रहे हैं कि ग्राहक नहीं हैं। माँ बाप की हालत है कि स्कूलों की फ़ीस नहीं दे पा रहे और शिक्षकों की हालत ये है कि उन्हें सैलरी नहीं मिल रही। धर्म के नशे की राजनीति पर इतना आत्मविश्वास हो गया है कि सरकार को अब जनता की तकलीफ़ दिखाई नहीं देती।

विष्णु शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि सरकार ने जनता को झूठ और भ्रम के मायाजाल में फांसकर रखा है, आम जनता को उनके रोजमर्रा के दिनों में प्रयोग में आने वाली दाल, तेल,सब्जी,गैस, पेट्रोलियम से सम्बंधित सभी चीजों के दाम आसमान छू रहे है, सिलेंडर बहुत ज्यादा महँगा हो चुका है, आज 850 के लगभग सिलेंडर मिल रहा है। पेट्रोल डीज़ल के दाम भी सौ रुपये छू रहे हैं जितने पर कभी डीज़ल होता था। सरकार इंतज़ार कर रही है कि जनता कहाँ तक बर्दाश्त कर रही है, कल कम भी करेगी तो जहां तक वृद्धि हुई है उसमें मामूली कमी करने से कोई लाभ नहीं होने वाला। जनता त्रस्त है।

मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री जनाब जावेद आब्दी साहब व मंच पर बैठे अतिथिगण पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, महिलासभा महानगर अध्यक्ष पूजा यादव, सयुस जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित, दिलशाद अहमद ढिल्लू, अध्यक्ष छात्र संघ महात्मा काशी विद्यापीठ विमलेश यादव, पूर्व प्रत्याशी शिवपुर आनन्द मोहन गुड्डू, इमरान अहमद, पूर्व पार्षद रविकान्त विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद नजमी सुल्ताना, पार्षद मनोज यादव, लोहियावाहिनी महानगर अध्यक्ष दीपचंद गुप्ता ,जुबैर अंसारी आदि लोग की उपस्थिति रही।

वहाँ उपस्तिथ तमाम पार्टी के कार्यकर्तागण ने मंच पर बैठे सभी सम्माननित अतिथिगण का माल्यार्पण कर व मोमेंटो देकर सम्माननित किया।

कार्यक्रम में पार्टी के तमाम वरिस्ठ नेतागण व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4389


सबरंग