MENU

ड्रीमलैंड सावन मेले में शहरवासियों को मिलेगा भरपूर मनोरंजन



 20/Aug/18

काशी की सामाजिक संस्था भारतेंदू अकादमी के तत्वावधान में सारनाथ क्षेत्र के आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र म्यूजियम के निकट पहली बार आयोजित राष्ट्रीय सद्भावना एवं हस्तशिल्प प्रोत्साहन प्रदर्शनी ड्रीमलैंड सावन मेले का आयोजन हुआ है। आयोजन समिति के अध्यक्ष आचार्य पं. राजेंद्र त्रिवेदी ने क्लाउन टाइम्स को बताया कि भारतेन्दू अकादमी के तरफ से शहरवासियों के लिए लगातार कई वर्षों से ड्रीमलैंड मेले का आयोजन किया जाता है। जैसे टाउनहॉल, संस्कृत संकुल चौकाघाट, दुर्गाकुंड के अलावा अब सारनाथ क्षेत्र में भी इस तरह के मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 29 अगस्त तक  सुबह 12:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक चलेगा। गगनचुंबी हवाई झूला, मनोहारी ब्रेकडांस झूला, आकर्षक सेलेम्बोस झूला, ऊंची पटरियों पर चलने वाली खूबसूरत लहंगा ट्रेन तथा उत्तर प्रदेश में पहली बार आया आकर्षक बेबी ट्रेन, 3 फूट के चमत्कारी बाबा, बोसी सहित लगभग आधा दर्जन छोटे बच्चों के झूले तथा जापानी चिल्ड्रेन पार्क भी लगाया गया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8646


सबरंग