MENU

पड़ाव व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने सुभम गुप्ता व महामंत्री बृज मणि मिश्रा



 13/May/21

कोविड-19 नियमों का ध्यान रखते हुए शुक्रवार को संरक्षक मंडल द्वारा संस्था की अहम बैठक पड़ाव व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का आम सहमति से मनोनीत किया गया। जिसमें पड़ाव व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभम गुप्ता व महामंत्री बृजमणि मिश्रा को निर्विरोध चुना गया। साथ ही अन्य प्रमुख पदाधिकारियों कि घोषणा कर नयी सूची जारी कर सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

अध्यक्ष सुभम गुप्ता, महामंत्री बृजमणि मिश्रा, वरिष्‍ठ उपाध्यक्ष विजय पटेल, उपाध्यक्ष भारत साव, उपाध्यक्ष राजेश साहनी डब्लू, उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा, उपाध्यक्ष नारायण यादव, उपाध्यक्ष महिपाल यादव, उपाध्यक्ष रामबाबू पटेल, संगठन मंत्री प्रदीप पटेल पिंटू, मंत्री विनय शंकर तिवारी, मंत्री मनोज कुमार मंत्री अमनदीप सन्नी सलूजा, मंत्री धर्मेंद्र सिंह, मंत्री शफकत अली सन्नी, कोषाध्यक्ष मो अफजल पांचू सह कोषाध्यक्ष शेर खान मिस्टर भाई, आईटी प्रभारी संतोष पटेल, प्रचार मंत्री राजेश पटेल, विधिक सलाहकार रामचंद्र चौधरी अधिवक्ता, संगठन सलाहकार प्रमुख अमित यादव, पंकज मिश्रा, विनोद मिश्रा।

इस मौके पर सभी व्यापारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसमें मौके पर संरक्षक राजेश यादव (भैय्या जी) प्रधान संरक्षक, अनिल गुप्ता गुड्डू, धर्मवीर यादव रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4785


सबरंग