MENU

पत्रकार फरहान अहमद के अब्बू अज्जन प्रधान का इंतकाल होने पर घर दुख व्यक्त करने पहुँच रहे शुभचिंतक



 14/Jun/21

अलीनगर थाना क्षेत्र के मख़दूमाबाद लौंदा गांव के पूर्व प्रधान रहे व क्लाउन टाइम्स के पत्रकार फरहान अहमद के अब्बू एजाज अहमद उर्फ अज्जन प्रधान का बृहस्पतिवार को भोर में इंतकाल हो गया। जिसके बाद शाम 5:30 बजे गांव में ही मिट्टी पड़ी। जनाज़े में काफ़ी लोग शामिल हुए । स्व अज्जन प्रधान अपने पिछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये है। जिसमें पत्नि के अलावा एक पुत्री व तीन तुत्र है। बड़े पुत्र शादाब अहमद, नौशाद अहमद व सबसे छोटे पुत्र फरहान अहमद है।

अज्जन प्रधान किसी को गैर नहीं समझे, सबकों अपना समझा सबकी मदद की। काग़ज़ी कानूनी के माहिर अज्जन प्रधान गांव को संभाल रहे थे, किसी पर कोई मुकदमा होता था या प्रशासनिक अधिकारी गांव में आते थे तो उनका सामना अज्जन प्रधान करतें थे, इनसे सहीं जानकारी होने पर अधिकारी भी खुश होते थे। पर जब अचानक गांव के लोगों ने उनकी मृत्यु की खबर सुनी तो सभी के सभी सन्न रह गये।

 

जनाज़े में वरिष्ठ अधिवक्ता नियाज़ अहमद खान, नदीम खान, यहिया खान बब्बन, वसीम अहमद कादरी, सरवर अली, मिनहाज अहमद खान, डॉ तौफिक अहमद, तिलकधारी बिंद, सतीश बिंद व घर पर दुख व्यक्त करने वालों में ओमप्रकाश सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री, सुशील सिंह विधायक, अशोक कुमार मिश्र संपादक क्लाउन टाइम्स, अनिल गुप्ता गुड्डू भाजपा नेता, संतोष यादव, शाकिर सुल्तान शामिल हुए।

छोटे पुत्र फरहान अहमद पत्रकार

संपर्क सूत्र :- 9451195291


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9880


सबरंग