MENU

योग के माध्यम से हम अपने शरीर को न सिर्फ निरोग रख सकते हैं बल्कि स्वयं के भीतर अपार ऊर्जा भी महसूस कर सकते हैं : मंत्री रविंद्र जायसवाल



 21/Jun/21

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज सोमवार को प्रदेश के स्टांप न्यायालय शुल्क पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने विधानसभा उत्तरी के सारनाथ मंडल स्थित आर बी पैलेस में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ योग किया।

इस मौके पर मंत्री जायसवाल ने कहा कि योग के माध्यम से हम अपने शरीर को न सिर्फ निरोग रख सकते हैं बल्कि स्वयं के भीतर अपार ऊर्जा भी महसूस कर सकते हैं। नित्य योगा करने से मन मस्तिष्क जहां प्रफुल्लित रहता है वहीं अनेक व्याधियों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता भी विकसित होती है। कोरोना जैसी महामारी के दौर में लोगों ने अनुलोम विलोम कपालभाति सूर्य नमस्कार प्राणायाम जैसी योगिक क्रियाओं से काफी हद तक राहत महसूस की है। हर दृष्टि से योग मनुष्य के लिए अत्यंत लाभकारी हो सकता है।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9052


सबरंग