MENU

सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्यकर्ता व नेतागण के साथ बैठक



 27/Jul/21

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर उ०प्र० के हर जिलो मे समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एंव विधान परिषद् सदस्य राजपाल कश्यप सधन दौरा कर रहे हैं। वाराणसी आगमन के पश्चात रात्रि में ही बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया।

सुबह ही विधान परिषद् सदस्य राजपाल कश्यप सर्किट हाउस से निकलकर राजेन्द्र प्रसाद घाट पहुँचे और वहाँ पर मांझी समाज के अध्यक्ष सोनू साहनी, बाबू साहनी टेलीविजन, दिनेश साहनी, प्रकाश साहनी, सम्भु साहनी, पन्ना साहनी, प्रमोद साहनी, लवकुश मांझी, राकेश साहनी, प्रमोद मांझी, विक्की साहनी, अज्जू साहनी, संजय साहनी,गोविंद साहनी आदि लोगों ने माल्यार्पण कर नागरिक अभिनंदन किया।

राजेन्द्र प्रसाद घाट से मल्लाह समाज व मांझी समाज के लोगों के साथ नौका यात्रा करते हुए अस्सी घाट पहुँचे जहाँ पिछड़ा, अति पिछड़ा मांझी समाज व मल्लाह समाज के लोगों के साथ विशाल जनवार्ता हुई और वहाँ से लोहता स्तिथ केराकत पुर के कार्यक्रम में पहुँचे व कार्यक्रम को संबोधित किया।

स्वागत करने वालों में लोहियावाहिनी अध्यक्ष दीपचंद गुप्ता , अनुसूचित जाति जनजाति अध्यक्ष अजय प्रकाश राजू , सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष विश्वनाथ पटेल, अल्पसंख्यक अध्यक्ष जावेद अंसारी, महानगर अध्यक्ष मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड अब्दुल कलाम कुरैशी,पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह शक्ति, डब्लू मौर्या महानगर उपाध्यक्ष, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनकर, पार्षद दल के नेता कमल पटेल,पूर्व पार्षद वरुण सिंह, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष संजय प्रियदर्शी , नेवादा राजबहादुर पटेल अनिल पटेल ने जगह जगह काफिला को रोककर स्वागत किया।

सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए राजपाल कश्यप ने कहा कि ये मोदी और योगी की सरकार गरीब विरोधी सरकार है, यहाँ सिर्फ गरीबों को राम के नाम पर, धर्म और जाती के नाम पर बांट कर राजनीति करते हैं। आज मल्लाह और मांझी समाज के लोग नाव चला के पेट पालते हैं ये आदि काल से यह कार्य करते आये हैं जिसको भाजपा खत्म करना चाहती है और यहाँ क्रूज चलाना चाहती है, राजपाल कश्यप ने कहा कि यहाँ गुजराती नाव नही बनारसी नाव चलेगी।

उज्वला के नाम पर हमारी गरीब महिलाओं बहनों को ठगा गया, स्मार्ट सिटी के नाम पर स्मार्ट मीटर लगाकर जनता को लूट रहे हैं।

यहां विदेशी कंपनी आकर यहां पर बनारसी लोगों का धंधा छीन लिया, बनारस के रहने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है नौकरी गई, रोजगार नही मिला, कोरोनाकाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का क्या हाल रहा सबने देखा, लोगो ने अपनी जान गवाई है सरकार की दुर्व्यवस्था के कारण। राजपाल कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मोदी के शासनकाल में अघोषित इमरजेंसी है। हमारे लोगों के साथ में अन्याय हो रहा है और रेल सहित सब कुछ तो बेच दिया इसलिए निजी क्षेत्रों में भी आरक्षण लागू होना चाहिए और जाति जनगणना होनी चाहिए। माननीय अखिलेश यादव की लगातार मांग कर रहे हैं और हम लोग भी मांग कर रहे हैं। सदन में जाति जनगणना हो और आबादी के हिसाब से सब को हक अधिकार देने का काम किया जाए और हमारे महापुरूषों का अपमान करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। वीरांगना फूलन देवी के पुण्यतिथि पर भाजपा सरकार ने मनाने को मना कर दिया जोकि महिला शशक्तिकरण की पहचान हैं समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर वीरांगना फूलन देवी के नाम महिला शशक्तिकरण के नामपर स्मारक बनेगा।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सुजित यादव लक्कड, महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पूर्व सांसद प्रत्याशी शालिनी यादव,एमएलसी आशुतोष सिन्हाजिला महासचिव आनंद मौर्या, महानगर महासचिव जितेन्द्र यादव, महानगर उपाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ओ०पी० पटेल, प्रदेश सचिव राजू यादव, इंजीनियर विवेक सिंह, महिलासभा महानगर अध्यक्ष पूजा यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष मिथिलेश शाहनी बच्चा, महानगर मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता संदीप शर्मा, कृष्ण चंद्र यादव एडवोकेट, विधानसभा अध्यक्ष अजय चौधरी, शमीम अंसारी, दिलीप कश्यप, संजीव विश्वकर्मा, आनंद मोहन गुड्डू, संजय राधा कृष्णन, उमेश प्रधान, मनोज यादव गोलू, गुड्डू हैदर, अधिवक्ता सभा जमाल अंसारी, दिलशाद अहमद ढिल्लू, प्रकाश मौर्या, संदीप पटेल आदि लोग रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9947


सबरंग