MENU

यह अन्नउत्सव नही भाजपा का ढकोसला उत्सव है : अजय राय



 05/Aug/21

एक बयान जारी कर पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि उद्योगपतियों को लाभ पहॅुचाने वाली यह निकम्मी सरकार गरीबों को बेवकूफ बनाने का कार्य कर रही है। यह सरकार गरीबी नही बल्कि गरीबों को ही खत्म करना चाहती है। बड़े शर्म की बात है जिस राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का संसद में विरोध करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने आज करोड़ो अरबों रुपया पानी में बहा कर अपनी मार्केटिंग कर रही है। यह अन्नउत्सव नही भाजपा का ढकोसला उत्सव है। नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता को प्रचार-मार्केटिंग-झूठ-जुमला के अलावा कुछ नही दिया। प्रति यूनिट 3 किलो गेंहू,2 किलो चावल मिलता है और आज भी वही मिला उसमें नई बात क्या है ? पर यह मार्केटिंग वाली सरकार ने पूरे प्रदेश में जनता का करोड़ों-अरबो रुपया पानी में बहा कर हर सरकारी गल्ले की दुकानों पर गुब्बारा लगाकर, झोला छपवाकर इवेंट किया गया। 3 किलो गेंहू,2 किलो चावल पर बड़ा सा झोला मोदी-योगी फ़ोटो युक्त व पम्पलेट के साथ व हर जगहों पर भाजपा के संगठन के लोगों ने वितरण किया। क्या यह वितरण केंद्र भाजपा का कार्यालय है या भाजपा की योजना है यह सरकार तो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा गारंटी अधिनियम के विरोध में थी। शांता कुमार कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार यूपी की सरकार में जब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम पर भारतीय संसद में बहस हो रही थी तो भाजपा के नेताओं ने सबसे अधिक विरोध किया था। आम चुनावों के बाद जब ख़ुद भाजपा सरकार में पूर्ण बहुमत में आ गई है तो पार्टी अपना स्टैंड बदलती प्रतीत हो रही थी। और आज भाजपाई अन्नउत्सव मना रहे है शर्म आना चाहिए योगी-मोदी को। हर व्यक्ति टैक्स देता है हर व्यक्ति का अधिकार है और खाद्य सुरक्षा के तहत गरीबों को राशन अधिकार है। लेकिन अपना झूठा श्रेय यह सरकार लेकर जनता को बेवकूफ बनाना चाहती है। कोरोना काल में यह सरकार विफल रही, कानून व्यवस्था दम तोड़ दी, बेरोजगारी चरम पर है, महिलाओं पर अत्याचार अपने चरम पर है, महंगाई बेतहाशा है इन सब मुद्दों पर से जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह सरकार नए-नए जुमलेवाली करतूते खोजती है की जनता को कैसे बेवकूफ बनाया जाए आज उसी का नमूना पूरे प्रदेश में दिखा। अन्नउत्सव के नाम कोई अलग कार्य नही हुआ पिछली प्रणाली के तहत ही राशन मिला है। और यह कानून कांग्रेस पार्टी की देन है व जनमानस का अधिकार है। जनता भाजपा के खोटी नियत को समझ चुकी है आगामी 2022 के चुनाव में जनता इस निकम्मी, झूठी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8192


सबरंग