MENU

जिले का पहला ग्रामीण कृषि बाजार का मंत्री अनिल राजभर ने किया लोकार्पण



 14/Aug/21

जिले का पहला ग्रामीण कृषि बाजार जो 49 लाख की लागत से जाल्हूपुर कच्चा बाबा मंदिर के पास कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वारा बनाई गई है।उसका लोकार्पण शुक्रवार की शाम सूबे के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने किया।

इस मौके पर मंत्री अनिल राजभर ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद का पहला हाट पैठ है। चिरईगांव का इलाका फ्रूटबेल्ट के नाम से पूरे देश में विख्यात है। यहां का अमरूद व यहां का मुरब्बा देश के विभिन्न प्रांतों में ही नहीं बल्कि विदेशों में जाता है। यहां का ढाब इलाके के गांव जहां सांग सब्जी के लिए मशहूर है। ऐसे इलाके में ग्रामीण कृषि बाजार की नितांत आवश्यकता थी।इसके लिए मैंने चुनाव में भी वायदा किया था।जो आज पूर्ण हुआ। किसानों को अब अपने बाजार में ही साग सब्जी,फल,फूल का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनेंगे।

इस मौके पर उपनिदेशक निर्माण मंडी समिति बी के राय ने बताया कि मंडी समिति का काशी के लिए पहला सौगात है। वाराणसी के करखियांव में एक बड़ा हाट बाजार का निर्माण चल रहा है। उसके पूर्ण होने पर यहां के किसानों की साग सब्जी फल फूल विदेशों तक पहुंचेगा। किसान इससे आत्मनिर्भर बनेंगे।

इस हाट पैठ का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नारियल फोड़कर किया।

इस मौके पर पवन चौबे, जितेंद्र सिंह जित्तू,संजय सिंह, कमलेश मौर्य, विट्ठल सिंह, महेंद्र तिवारी,शिवजी सिंह, विशाल चौहान, लालबहादुर पटेल, परमानंद गिरी,पंकज गिरी, फूलचंद राम , संजय जैसवार,आनंद गुप्ता आदि कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

 

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3936


सबरंग