MENU

महानगर द्वारा विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक मनोनीत



 20/Aug/21

वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय जी की संस्तुति पर सोशल मीडिया के महानगर संयोजक कुशाग्र श्रीवास्तव ने तीनों विधानसभा में विधानसभा संयोजक मनोनीत किए हैं जिसमें दक्षिणी विधानसभा से अमरेश गुप्ता उमंग, उत्तरी विधानसभा से शुभम सिंह और कैंट विधानसभा से अभिषेक श्रीवास्तव सोशल मीडिया संयोजक बनाए गए हैं।

सोशल मीडिया के सभी विधानसभा संयोजक के मनोनयन पर लक्ष्मण आचार्य, अशोक धवन, डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, राहुल सिंह, अशोक पटेल, मधुकर चित्रांश, डॉ अनुपम गुप्ता आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2736


सबरंग