MENU

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर विधायक डॉ.अवधेश सिंह ने महिलाओं से बंधवाया रक्षासूत्र, किया सुरक्षा का वादा



 23/Aug/21

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के साथ ही उन्हें सम्मान से जीने की दिशा में जो आज भाजपा सरकार ने किया वह किसी भी सरकारों ने नहीं किया। कई पार्टियां तो आशा, आंगनबाड़ियों की ओर इतना भी ध्यान नहीं दिया कि वह सम्मान के साथ जीवन निर्वाह कर सके। उक्त बातें रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर पिंडरा व बड़यांव ब्लॉक के आशा महविद्यालय परिसर में आशा, आंगनबाड़ी, महिला सफाईकर्मी व समुहसखियों से रक्षासूत्र बंधवाने से पूर्व आयोजित सभा में पिंडरा के विधायक डॉ . अवधेश सिंह ने व्यक्त की। इस दौरान महिलाओं को रक्षाबंधन का अभार भेंट कर सम्मानित किया। सभा में विचार व्यक्त करते हुए विधायक डॉ . अवधेश सिंह ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने का बीड़ा उठाया था वह अनवरत जारी है। इसी के तहत आज जिले में छह सौ से ज्यादा मिशन शक्ति का भी स्थापित किया गया है वहां पर महिलाओं, बालिकाओं के सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन को शक्ति प्रदान की जायेगी। अगर किसी महिला को किसी तरह से कमजोर करने की कोशिश की जाती है तो मिशन शक्ति उनका हौसला बढ़ाते हुए उनके साथ मजबूती से खड़ी मिलेगी। उन्हेने कह कि 2017 से पूर्व जिन अपराधियों के डर से महिलाओं-बालिकाओं का घर से निकलना मुश्किल होता था आज अपराधियों, माफियाओं को जेल भेज दिया गया है और योगी सरकार में महिलाएं निर्भीक हैं और अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होने उपस्थित महिला समूह से कहा कि अब समय आ गया है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के इस सोच के साथ खड़े हेकर से मजबूत बनाने और 2022 के चुनाव में जिताने में महिलाओं के विकास का यह पहिया अनवरत आगे बढ़ता रहे। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सह प्रभारी उत्तर प्रदेश सुनील ओझा, विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्र के प्रभारी व कन्नौज के सांसद सुव्रत पाठक , सांसद मछली सहर बीपी सरोज ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश में विकास का जो लहराया है वह ऐसे ही आगे बढ़ता रहा। सरकार ने लाकडाउन में सभी पात्रों को निशुल्क राशन भरपूर मात्रा में उपलब्ध कराया वो किसी अन्य सरकारों ने आज तक नहीं किया। व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहकि मोदी और योगी ने जिस तर हम महिलाओं को चूल्हों से मुक्ति दिलाते हुए उज्जवला योजना से लाभान्वित किया साथ ही अन्य कई महिला हितों के लिए काम किया वह किसी सरकार ने नहें किया। अंत में आंगनबाड़ी , आशा सफाई कर्मी एवं महिला समुह के साथ स्वयं सेवी बहनों ने पिण्डरा विधानसभा के विधायक डॉ अवधेश सिंह को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर रक्षा सूत्र बांधा। विधायक ने अंगवस्त्रम एवं मिष्ठान देकर उन्हें सम्मानित करते हुए उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। समारोह को जिलाध्यक्ष राज विश्वकर्मा, विधानसभा प्रभारी रेनु , सांसद मछली शह वी पी सरोज सहित विशिष्ट अतिथि सुबत पाठक काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अशोक चौरसिया, मिडिया संयोजक धर्मेंद्र सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पुनम मौर्या ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सहित सर्व समाज की सैकड़ों वह अस्थित रही। इस दौरान क्षेत्रीय महमंत्री अशोक चौरसिया व जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, जिला महामंत्री ई . केसी दुबे विधानसभा प्रभारी रेनु पाण्डेय, पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी, डॉ एसडी अग्रवाल, विला कार्यसमिति सदस्व दीपक सिंह मंडल महम्मी कठिराव अनिल सिंह सहित, आशा, आंगनवाड़ी, महिला सफाईकर्मा, समूहसखी समेत बीजेपी कार्यकती व गणमान्य लोग अस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पवन सिंह के द्वारा किया गया।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1658


सबरंग