MENU

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं का किया सम्मान



 24/Aug/21

वैदिक काल से ही नारी को सम्मान मिलता आ रहा है। जहां नारी की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है। स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाशाली महिलाओं का सम्मान हो रहा है।

उक्त विचार प्रदेश के स्टाफ एवं न्यायालय शुल्क पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने आज शनिवार को सर्किट हाउस में विधानसभा उत्तरी की प्रतिभा संपन्न 75 महिलाओं का अंगवस्त्रम व घड़ी देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में डॉक्टर शिक्षिका समाज सेविका खिलाड़ी अधिवक्ता और व्यवसाय से जुड़ी महिलाएं शामिल थी। समारोह का संचालन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश सह संयोजिका रचना अग्रवाल रही। इस मौके पर एथलेटिक नीलू मिश्रा भाजपा महिला मोर्चा महानगर के अध्यक्ष कुसुम पटेल मंजू सिंह कवित्री मंजरी पांडे पूनम पांडे श्रेष्ठा शुक्ला प्रिया शुक्ला रश्मि त्रिपाठी सारिका त्रिपाठी सहित 75 प्रतिभाशाली महिलाएं मौजूद थी।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6454


सबरंग