MENU

 प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को हराने का बनाया मन : नन्हे खां



 26/Aug/21

आगामी 2022 के विधान सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की हर हाल में सरकार बनेगी। यह दावा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया है। उधर वाराणसी समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद व स्वतंत्रता सेनानी नन्हें खां ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को हराने का मन बना लिया है। भाजपा अपने घोषणा पत्र के अनुरूप कोई कार्य नहीं कर सकी है। प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट है। चुनाव तक सरकार विपक्षी राजनेताओं के साथ बदनियति से काम करेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में हर किसी ने नतीजे देखे हैं। जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बुरी तरह पछाड़ा है। समाजवादी पार्टी अपनी रणनीति के अनुसार काम कर रही है। सपा की रणनीति भाजपा को सत्ता से उतारने की है। जिसमें वह हर हाल में कामयाब होगी। नन्हे खां ने कहा कि जो नेता पहले जमीन पर काम करते थे वह अब जमीन - जनता को छोड़ सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से काम कर रहे हैं। जैसे वाट्सअप, फेसबुक। उन्होंने कहा कि ये सब पर रहते हुए जमीन पर भी काम करे कार्यकर्ता। सोशल नेटवर्किंग साइटों पर सिर्फ जन्मदिन सालगिरह, शादी-ब्याह, मरनी- करनी मनाया जा रहा है। अगर कार्यकर्ता जमीन और क्षेत्र में जायेगें तब जनता की समस्या मालूम होगी। नन्हें खां ने कहा कि आज भी बहुत सी सडकें खाराब है, सीवर का पानी बह रहा है और घर में पीने वाले पानी में मिल जा रहा है। इस सब समस्याओं से लड़ना होगा और जनता को उनका हक दिलवाना होगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है सरकार बनाने का। आगामी सरकार समाजवादी पार्टी की बनेगी। कार्यकर्ता एकजुट हो जाये, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यों को आज भी जनता याद कर रहीं हैं और पार्टी जैसे ही टिकट फाइनल करें सारे कार्यकर्ता अपने - अपने विधानसभा से प्रत्याशी को जितये और एक बार फिर 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाये।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1255


सबरंग