MENU

समाजवादी पार्टी ने निकाली "जन आक्रोश पदयात्रा"



 26/Aug/21

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आज फिर सड़को पर उतरकर जन विरोधी नितियो के खिलाफ सड़क पर मोर्चा खोल दिया आज सड़क पर सपाईयो का सैलाब उमड पडा।

आज समाजवादी पार्टी महानगर संगठन द्वारा उत्तरी विधान सभा मे जनाकांक्षाओं की पूर्ति और लोकतंत्र को बचाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष श्री अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में भारत माता मंदिर काशी विद्यापीठ से "जन आक्रोश यात्रा पदयात्रा" निकाली गई। सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शर्मा ने बताया कि यह यात्रा 26 अगस्त से उत्तरी विधान सभा के भारत माता मंदिर काशी विद्यपीठ से शुरू होकर लहरतारा वार्ड के सभी बूथों पर जनसम्पर्क करते हुए कबीर मंदिर लहरतारा पर समाप्त हुई उसी प्रकार दूसरे दिन दक्षिणी विधानसभा व उसके अगले दिन कैन्ट विधानसभा में भी यात्रा निकाली जाएगी। जो सभी विधान सभाओ मे नेता एवं कार्यकर्ता जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओ को सूचि बनाकर महानगर अध्यक्ष को देगे व अधिकारोंओ से मुलाकात कर जनता की समस्याओ को निराकरण कराया जाएगा।

सपा महानगर के अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि इस लड़ाई में आम जन को जागरूक और संगठित करने के लिए विधानसभाई क्षेत्रों में जन आक्रोश पदयात्रा निकाली जाएगी व बूथ स्तर तक संघर्ष करेगी। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने जो कहा है वह नहीं किया। इसको लेकर किसान नाराज हैं। भाजपा के कारनामे को वह जनता के समक्ष खोलने के लिए जन आक्रोश यात्रा करने के लिए निकले हैं। इस सरकार में जनता व किसानों के साथ छलावा किया हैं। यह यात्रा एक सप्ताह तक विभिन्न जिलों में जाकर इनके कारनामों को उजागर करेगी।

शर्मा ने बताया कि पदयात्रा में शामिल पार्टी के कार्यकर्ता विधान सभा क्षत्रो के प्रत्येक बूथ तक पहुंच कर आम जनता से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही उन्हें योगी मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों और फैसलों से अवगत कराएंगे।

शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों को धोखा दिया है किसान , मजदूर , व्यापारी , बुनकर , नवजवान सभी इस सरकार के जुल्म और शोषण का शिकार हैं । सरकार के सभी वायदे धोखा साबित हुए जनता खुद को ठगा महसूस कर रही । मंहगाई , भ्रष्टाचार , बेरोजगारी , ने लोगों की कमर तोड़ दी है। महिलाओं का मान सम्मान सुरक्षित नहीं है , प्रदेश में अपराध बेतहाशा बढ़ा है।भाजपा सरकार की विफलता कोरोना महामारी के दौरान चरम पर देखने को मिली है अतः इन सारी बातों को पदयात्रा के जरिये आम जन के बीच रखा जाएगा। 

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुजित यादव लक्कड़, महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा,महानगर महासचिव जितेंद यादव, पूर्व सांसद प्रत्याशी शालिनी यादव,पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, वरिस्ठ नेता डॉक्टर ओ.पी. सिंह, वरिस्ठ नेता गणेश यादव, अवनीश यादव विककी, लक्ष्मीकांत मिश्रा किसमिस गुरु, पूर्व प्रदेश सचिव राजू यादव, महानगर उपाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष ईरशाद अहमद, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल,पूर्व पार्षद विज्जु विश्वकर्मा,पूर्व पार्षद विजय जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार सभा प्रदीप जायसवाल, लोहियावाहिनी अध्यक्ष दीपचंद गुप्ता, डॉक्टर अवधेश सिंह यादव,उत्तरी विधानसभा अध्यक्ष अजय चौधरी, महिलासभा महानगर अध्यक्ष पूजा यादव,दक्षिणी अध्यक्ष शमीम अंसारी,डॉक्टर आनंद प्रकाश तिवारी, महानगर प्रवक्ता मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष जावेद अंसारी, रितेश केशरी,प्रदीप मोदनवाल, महेश तिवारी मुन्ना,दुर्गा यादव, मोती लाल यादव जिला सचिव, कंचन चौधरी,आयशा सिद्दीकी, अनिल सोनी, दिलशाद अहमद ढिल्लू, रिजवान अंसारी, पूर्व पार्षद शंकर विश्नानी, संजू विश्वकर्मा, प्रकाश मौर्या, महेंद्र सिंह शक्ति,राज खान, राहुल कन्नौजिया, रमेश वर्मा, आदि लोग रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1223


सबरंग