MENU

सामाजिक कार्यकर्ताओ व आमजनों ने बड़ी संख्या में सैकड़ो से अधिक लोगो ने पूर्व विधायक अजय राय के हाथों कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण किये



 13/Sep/21

आज दिनांक 12 सितंबर को पिंडरा विधानसभा के बड़ागांव ब्लाक के रघुनाथपुर ग्राम में अन्य दलों के लोगो,सामाजिक कार्यकर्त्ताओ व आमजनों ने बड़ी संख्या में पूर्व विधायक श्री अजय राय के हाथों कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण किये।

कांग्रेस पार्टी में आस्था व विश्वास रखते हुए पिंडरा विधानसभा में व प्रदेश में एक बेहतर नेतृत्व के लिए लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वालो में सुरेंद्र पटेल,पप्पू पटेल, वागीश दुबे,जितेंद्र पटेल, अमरनाथ पटेल,राजेश पटेल,मनोज पटेल,सत्यनारायण पटेल, श्रवण कुमार,शुभम पटेल,घर्मेन्द्र पटेल, राजेश पटेल, शोभित श्रीवास्तव,सुजीत पटेल, संजीव कन्नौजिया, लल्लू पटेल,रामलाल पटेल, रामसागर मास्टर,विश्राम पटेल, मनीक गौड़,शारदा गुप्ता,अशोक श्रीवास्तव,गुड्डू पेंटर, रविशंकर पटेल, शांतनु श्रीवास्तव,हर्ष सिंह,लल्लू यादव,राजेन्द्र सिंह,ओमप्रकाश कन्नौजिया, रामरथ पटेल,नागेंद्र पटेल, आदि भारी तादात में लोगो ने कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का संयोजन लालबहादुर यादव व पूर्व ग्राम प्रधान राजेन्द्र पटेल ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक अजय राय ने कहा की सभी साथियों का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत है।जनविरोधी भाजपा को हटाने के लिए जनता तैयार है।साथ ही 5 वर्षो में भाजपा के जनप्रतिनिधि ने पिंडरा विधानसभा क्षेत्र को बदहाल कर दिया है।यहाँ की जनमानस 2017 के चुनाव में छल का शिकार हो गई थी।लेकिन इस बार जनता ने बदलाव की ठान ली है और इस बार आगामी 2022 के चुनाव में भाजपा का अंत निश्चित है।प्रदेश में किसान अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। सरकारी प्रचार में उसको बहुत कुछ देने का दावा किया जा रहा है जबकि हकीकत में उसकी झोली खाली की खाली है।धरातल पर कार्य दिख नही रह है।उसको मिल कुछ नही रहा है।भाजपा की नीति और नीयत दोनों किसानों के हितों की अनदेखी करने वाली है।किसानों की बदहाली की कहानी भाजपा राज में कोई सुनने वाला नहीं है। उसकी खेती की लागत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। डीजल मंहगा है। बिजली का बिल बढ़चढ़कर आ रहा है। खाद, बीज के दाम बढ़ गए हैं।निकम्मी भाजपा अपने किए सभी वादे भूल गई हैं, वह सिर्फ किसानों को गुमराह करने में लगी है।प्रधानमंत्री जी से लेकर मुख्यमंत्री जी तक किसानों से गेहूं, धान और गन्ने की खरीद, एमएसपी दर पर करने को खूब प्रचारित करते है लेकिन एमएसपी का लाभ किसान को नहीं, बिचौलियों को ही मिल रहा है। किसान धीमी खरीद से मंडी में अपनी फसल औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर होता है। किसान को खरीद केन्द्रों पर क्वालिटी के नाम पर गेंहू या धान की खरीद से मना कर दिया जाता है ताकि किसान परेशान होता रहे।भाजपा की नीतियां उद्योगपति घरानों की पोषक हैं,भाजपा सरकार झूठ का कारोबार करने में माहिर है।उत्तर प्रदेश की जनता के साथ जिस तरह अन्याय हुआ वह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश की जनता परिवर्तन और खुशहाली चाहती है।और निश्चित श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में यूपी तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ सकेगा।जनता का भरोसा कांग्रेस पार्टी के साथ है।प्रदेश की जनविरोधी योगी सरकार के प्रति जनता में रोष है।दरअसल भाजपा की मुसीबत यह है कि साढ़े चार साल की सरकार में भी उसके पास गिनाने के लिए एक भी योजना नहीं है।सिर्फ कागजो पर कार्य हुआ है।सिर्फ यह सरकार प्रचार व झूठ के बुनियाद के नीव पर टिकी हुई है।हर वर्ग बेहाल है।और प्रदेश में कांग्रेस ही सुनिश्चित विकल्प है जो लगातार सड़को पर सँघर्षरत है आमजनों के लिए कांग्रेसजन सँघर्षरत है।भाजपा सरकार जुमले वाले वादों और कागजी योजनाओ के प्रचार जनता उब चुकी है।किसान,नौजवान, महिलाएं, छात्र चारो तरफ इस सरकार के प्रति असंतोष है।सरकार की कुनीतियों से जनता कराह उठी है। पूरे प्रदेश में योगी सरकार ने अलोकतांत्रिक रवैया दिखा दिया है।आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रति आमजनमानस अपना समर्थन व्यक्त कर रही है जिसका नतीजा यह है की लगातार बड़ी तादात में अन्य दलों के नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।सभी लोगो का स्वागत है निश्चित रूप से आपका साथ हमारे सँघर्ष में महत्वपूर्ण साबित होगा।हम सब मिलकर एकजुट होकर आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में आदरणीया प्रियंका गाँधी जी के नेतृत्व में इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेकेंगे।उक्त मौके पर कार्यक्रम में :- पूर्व मा. विधायक अजय राय,रामस्नेही पाण्डेय,त्रिभुवन पाण्डेय,राजेन्द्र पटेल,प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस पंकज सिंह डब्लू,शिवप्रकाश सिंह,गुड्डू उपाध्याय आदि बड़ी संख्या में लोग ग्राम वासी नेतागण कार्यकर्तागण उपस्थिति रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3620


सबरंग