MENU

सुभासपा नेता ओपी राजभर का 54वां जन्मदिन मनाया गया जन्मदिन



 17/Sep/21

आज दिनांक 17 सितंबर को सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर का 54वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से दास नगर कॉलोनी लहुराबीर महानगर कार्यालय पर मनाया गया। सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने कहा कि गरीबों के मसीहा ओमप्रकाश राजभर ने अपना राजनैतिक सफर स्कूटर से शुरू किया, टैंपू तक चलाया, सिंधोरा से पिंडरा तक जीप चलाकर सवारी ढोकर एमए की डिग्री भी प्राप्त किया, अथक परिश्रम और संघर्ष करके आज पिछड़े समाज की आवाज बनकर गरीबों की आवाज बनकर उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे भारत वर्ष में एक पहचान बनाई है। अगर उत्तर प्रदेश में असली गरीबों का मसीहा कोई है जो गरीबों की आवाज को सड़क से संसद तथा विधानसभा तक उठाने का काम फायर ब्रांड की तरह करता है,उस शख्सियत का आज जन्मदिन मना कर हम लोग धन्य हो गए। असली गरीबों के मसीहा जिन्होंने पूरे राजनैतिक जीवन के 40 साल गरीब मजदूर, मजलूम, शोषित, पीड़ित, अल्पसंख्यक, दलित, पिछड़े, अशहाय समाज के उत्थान व जागरुकता के लिए अपना जीवन खपा रहा है। जिसने गरीबों के लिये मंत्री जैसे सत्ता का सुख को त्यागा ऐसे महान राजनेता माननीय ओम प्रकाश राजभर जी का जन्मदिन जागरूकता सेवा सप्ताह के रूप में पूरे उत्तरप्रदेश भर में मनाया जा रहा है, आज भी गरीबो के बीच ही रहना पसंद करते है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तरफ से महानगर कार्यालय पर गरीबों के मशीहा कहे जाने वाले पिछड़े समाज के फायरब्रांड नेता ओमप्रकाश राजभर जी का जन्मदिन गरीबो को मिठाई खिलाकर, गरीबों को भोजन करा कर मनाया गया।

आज पावन दिन भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा प्रार्थना भी किया गया। ओम प्रकाश राजभर की लम्बी उम्र और दीर्घायु के लिए प्रार्थना और याचना भी किया गया।

मुख्य रूप से उपस्थित सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष शशी प्रताप सिंह ने बताया कि यह पूरे सप्ताह सुभासपा के लोग जागरूकता सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं । इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में मंडल अध्यक्ष रमेश राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन विश्वकर्मा, प्रकाश जायसवाल, डॉ.सुनील मौर्य, महानगर प्रभारी जागेश्वर राजभर, मंडल उपाध्यक्ष दशरथ राजभर, मंडल महासचिव मिथिलेश पटेल, रामभरोस राजभर, अध्यक्ष सुरेंद्र राय, गोपाल राजभर, विजेंद्र पाल, संजय राजभर, रामजी राजभर, राजेश कुमार यादव, संतोष प्रजापति, विनोद प्रजापति, गौतम प्रजापति, फौलाद राजभर, कान्हा राजभर, गोपाल राजभर आदि लोग उपस्थित रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4329


सबरंग