MENU

विधानसभा चुनाव 2022 : शहर दक्षिण से विपिन मेहता ने पेश की अपनी दावेदारी



 25/Sep/21

विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में कांग्रेस जुट गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी प्रियंका गांधी के दिशा निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा आगामी विधानसभा 2022 चुनाव के लिए जो भी प्रत्याशी के तौर पर आवेदन करना चाहता है, वह अपना आवेदन स्थानीय महानगर कांग्रेस/जिला कांग्रेस या उत्तर प्रदेश कांग्रेस में अपना बायोडाटा जमा कर सकता है।

वाराणसी से बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने टिकट के लिए अलग-अलग विधानसभाओं से दावेदारी पेश की है। इसी कड़ी में 389 शहर दक्षिणी विधानसभा वाराणसी से विपिन मेहता कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर महानगर कांग्रेस कमेटी मैदागिन में अपना आवेदन पत्र शहर उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता को देकर शहर दक्षणी से आपनी दावेदारी पेस की। सभी कार्यकर्ता, व्यापारी, युवा साथी के साथ सर्वप्रथम स्व. राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्या अर्पण कर शहर कांग्रेस कमेटी में जाकर अपना आवेदन पत्र दिया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से विजय शंकर मेहता उर्फ विज्जी महाराज, महेश नवालगाड़िया, बीजू कपूरिया, राजू भारती, तरंग सेठ, लड्डू साह, मुहम्मद अरशद टिपू, राजेंद्र जायसवाल, गुड्डू तिवारी, गोरख यादव, त्रिलोकी सिंह, ऋषभ जायसवाल, यश दिवेदी, योगेश अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, पवन खन्ना, बालमुकुंद गुजराती, मोनू अग्रवाल, सुरेश शर्मा, रवि मौर्य आदि लोग उपस्थिति रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4372


सबरंग