MENU

आईएमए चुनाव में डॉ. राहुल चन्द्रा अध्यक्ष व डॉ. राजेश्वर सिंह सचिव हुए निर्वाचित



 28/Sep/21

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा के 2021-22 के चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ. राहुल चंद्रा ने अपने प्रतिद्वंद्वी डॉ. एसपी सिंह को 229 मतों के बड़े अंतर से हराकर अपनी जीत दर्ज कराई।
वहीं सचिव पद पर डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह ने डॉ. अरुण त्रिपाठी को 290 मतों के बड़े अंतर से हराकर करारी शिकस्त दिया।

आइएमए बनारस शाखा में 26 सितम्बर को सम्पन्न चुनाव हुए चुनाव की मतगणना 27 सितम्बर को सम्पन्न हुई। चुनाव अधिकारी डॉ. अरविन्द सिंह ने आज अध्यक्ष व सचिव सहित सभी पदों पर विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर डॉ. राहुल चन्द्रा ने सीधे मुकाबले में डॉ.एसपी सिंह को मतदाताओं ने 229 मतों के भारी अंतर से बुरी तरह हराया।
निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राहुल चन्द्रा 308 और डॉ.एसपी सिंह को केवल 79 वोट मिले।
सचिव पद पर डॉ. राजेश्वर नारायण सिंह से सीधे मुकाबले में डॉ. अरुण त्रिपाठी को मतदाताओं ने 290 मतों के भारी अंतर से हराकर करारी शिकस्त दिया। डॉ. राजेश्वर को 340 मतों के मुकाबले डॉ. अरुण त्रिपाठी को मात्र 50 मतों से संतोष करना पड़ा।
संयुक्त सचिव के दो पदों पर डॉ. अजय कुमार सिंह 286 व डॉ. अभिषेक सिंह 283 मत पाकर विजयी हुए। संयुक्त सचिव पद पर पराजित उम्मीदवार डॉ. हेमंत सिंह को 61 वोट व डॉ. संजय पटेल को 88 वोट ही मिले। सामाजिक कार्य सचिव पद पर डॉ. अतुल सिंह ने डॉ. रितु गर्ग को 271 मत के अंतर से परास्त किया। डॉ. अतुल सिंह को 331 मत मिले वहीं डॉ. रितु गर्ग को केवल 60 मत मिला।
जन सम्पर्क सचिव पद पर डॉ. राकेश पटेल (270 मत) ने डॉ. सीकेपी सिन्हा (112) को 158 मत से हराया।
वहीं वित्त सचिव पद पर डॉ. मधु अग्रवाल, वैज्ञानिक सचिव पद पर डॉ. कर्मराज सिंह व पुस्तकालय सचिव पद पर डॉ. शिव शक्ति प्रसाद द्विवेदी निर्विरोध चुने गए।
शाखा कार्यकारिणी में 20 सदस्य, राज्य कार्यकारिणी में 37 सदस्य, केन्द्रीय कार्यकारिणी में 17 सदस्य निर्वाचित हुए।
चुनाव में कुल 414 मत पड़े थे, जिसमे 14 मत अवैध पाए गए।

आईएमए के विरोधी गुट की 23 सितम्बर को खारिज हो गई थी याचिका : डॉ. मनीषा सिंह सेंगर

वाराणसी आईएमए के वार्षिक चुनाव में चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के मामले को लेकर दूसरे गुट के डॉक्टर भानु शंकर पाण्डेय ने हाई कोर्ट में याचिका दायर किया था। इस बारे में चुनाव अधिकारी डॉ अरविंद सिंह वह आईएमए के अध्यक्ष डॉ मनीषा सिंगर ने मीडिया को बताया कि 23 सितंबर को चुनाव प्रक्रिया के विरुद्ध दाखिल याचिका खारिज कर दी गई थी। कहा कि 28 अगस्त को चुनाव की घोषणा के समय विरोधी गुट के लोग मौन रहे लेकिन जब 8 सितम्बर को फाइनल लिस्ट जारी की होने के बाद सवाल उठाया।

चुनाव हारने वाले अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह व सचिव डॉ. अरुण ने चुनाव का किया था बहिष्कार

वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार डॉ. एसपी सिंह और सचिव पद के उम्मीदवार डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हम लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया था हमारी लड़ाई आईएमए को बचाने की है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6689


सबरंग