MENU

आप ने चुनावी सरगर्मी बढ़ाई



 29/Sep/21

सभी विधनसभाओ में जनसंपर्क और सदस्यता पर जोर

जहाँ अन्य दलों में अभी गठबंधन की कवायद चल रहीं हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिये संभावित प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए जनता के बीच अपनी बात पहुचाने के प्रयास में जुट गयी है।हालांकि पिछले 02 वर्ष पूर्व से ही संघठन के स्तर पर कार्य शुरू हो गया था, जिसका सकारात्मक परिणाम बीते जिला पंचायत चुनाव में वाराणसी में भी दिखा, जहाँ लगभग 50 हजार मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी में विश्वास व्यक्त किया।

जिले के सभी 08 विधानसभाओं में कार्यकर्ता घर-घर, बाजारों में अपनी पैठ बनाने में जुट गयें हैं। इसी कड़ी में शिवपुर के चांदपुर गांव(जाल्हूपुर) में प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह जी के उपस्थिति में और प्रभारी(प्रत्याशी) सतीश सिंह जी के नेतृत्व में गहन जनसंपर्क और चौपाल किया गया, साथ मे जिलामहासचिव अखिलेश पांडेय, विधानसभा अध्यक्ष दीपक सिंह आदि साथी मौजूद थें।

सेवापुरी के संभावित प्रत्याशी जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने राजातालाब के ग्राम कचनार और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को जोड़ते हुए , आमजन को पार्टी के नितियों से अवगत कराया।

कैंट विधानसभा में प्रदेश सचिव कृष्णकांत त्रिपाठी"बाबा" के नेतृत्व में वार्डों में सक्रियता पर जोर देतें हुए संगठन निर्माण अभियान को गति दी जा रहीं हैं।

दक्षिणी विधानसभा में सदस्यता अभियान प्रभारी मनीष गुप्ता और विधानसभा अध्यक्ष सौरभ यादव के नेतृत्व में पोल-खोल अभियान चलाया गया, जिसके तहत लोगों को जागरूक किया गया।

उत्तरी विधानसभा में महिला विंग की जिलाध्यक्ष शारदा टण्डन और महफूज अहमद के नेतृत्व जनसंपर्क, तो सदस्यता अभियान प्रभारी आसिफ अहमद के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा हैं।

पिंडरा विधानसभा में संभावित प्रत्याशी अमर सिंह पटेल, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अरविंद पटेल, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के सहयोग से चौपाल,सदस्यता अभियान के तहत लोगों को जोड़ा जा रहा हैं। यहाँ 25 हजार नये सदस्य बनाये गये हैं।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7053


सबरंग