MENU

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास का जोरदार स्वागत



 04/Oct/21

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास का वाराणसी में आगमन हुआ। आगमन के बाद उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के कैम्प कार्यालय चांदपर में कार्यकर्ताओं की बैठक की। इसके बाद वह काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। वहां यूथ कांग्रेस दक्षिणी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विपिन मेहता सहित अधिक संख्या में यूथ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार व भव्य स्वागत किया। फिर श्रीनिवास जी ने बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन पूजन किया।

उन्होंने क्षेत्रीय लोंगो से मुलाकात भी की और उनसे वाराणसी के बारे में चर्चा भी की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश में श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एक नया अध्याय लिखने जा रही है जिसमें हर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत से जनता की लड़ाई लड़ने को वचनबद्ध है।

इस अवसर पर आकाश त्रिपाठी, अंकित रस्तोगी, गोरख यादव, चंचल शर्मा, अमन गुप्ता, अमित मिश्रा, मयंक चौबे, पवन खन्ना,  बबन तिवारी, पीयूष कपूरियाऋषभ जायसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8463


सबरंग