MENU

पीएम और सीएम के मार्गदर्शन और नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाई परिश्रम की पराकाष्ठा : स्वतंत्र देव सिंह



 04/Oct/21

70 साल में जो कार्य नही हुएं वो पीएम मोदी ने 7 वर्ष में कर दिखाए : स्वतंत्र देव सिंह

प्रवासी सम्पर्क प्रकोष्ठ द्वारा सारनाथ स्थित बुद्धा थीम पार्क में आयोजित प्रदेश सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 70 साल में जो कार्य नही हुए वह कार्य प्रधानमंत्री मोदी 7 वर्षों में कर दिखाये। प्रधानमंत्री मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान जहां देशवासियों को आधारभुत सुविधाएं मुहैया कराई गयी वही दुसरे कार्यकाल में बडे और कडे फैसले लिए गये। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर का शुभारंभ होना देशवासियों के लिए काफी सुखद है, वही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35A की समाप्ति देश हित में लिया गया ऐतिहासिक व साहसिक कदम है। आज कश्मीर के नौजवान सेना पर पत्थर नहीं चलाते बल्कि मुख्यधारा में शामिल होकर डाक्टर, इंजीनियर और सेना में बडे अफसर बन कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की और अपनी जान की परवाह न करते हुए प्रवासी श्रमिकों की सेवा की, उन्हें खाना दिया, दवाईया दी, पहनने के लिए चप्पले दी, प्रदेश सरकार ने प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की, श्रमिको को उनकी योग्यता के अनुसार उन्हें ट्रेंड किया गया, उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार कार्य दिया गया।

 प्रवासी सम्पर्क प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रदेश के बाहर रह रहे प्रवासियों से सम्पर्क कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जोडना है और उन्हें पार्टी का सदस्य बनाना है। उनके दुख-सुख में साथी बनना है उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोडना है। जिला स्तर पर उनका सम्मेलन करना है उन्होंने कहा कि अक्टूबर के अंत तक क्षेत्र स्तर व जिला स्तर की बैठके पूर्ण करनी है। प्रधानमन्त्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के शोषित वंचित पीडित लोगो के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। आवास, शौचालय, मुफ्त बिजली, मुफ्त गैस, आयुष्मान भारत योजना के तहत जरूरत मंदों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में प्रदेश अध्यक्ष ने क्षेत्र संयोजको एवं जिला संयोजको से संगठनात्मक कार्यों का वृत लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दीप प्रज्वलित कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं स्वागत भाषण प्रवासी सम्पर्क प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश सिंह ने की। संचालन प्रवासी सम्पर्क प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने व धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश सह संयोजक जितेंद्र राव ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. नीलकंठ तिवारी, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, क्षेत्रीय महामंत्री व प्रभारी संतोष पटेल, धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, क्षेत्रीय सह-मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, प्रमोद मिश्रा, सहित सभी क्षेत्र संयोजक, सह संयोजक, जिला संयोजक, सह संयोजक शामिल रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8113


सबरंग