MENU

किसानों के समर्थन में सपाइयों का जिला मुख्यालय पर हल्लाबोल



 04/Oct/21

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर सपाईयो का जिला मुख्यालय पर जबरदस्त विरोध के साथ धरना-प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी में किसानों के नरसंहार और दंभी सत्ता के दमन के खिलाफ पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मा. अखिलेश यादव जी को लखीमपुर खीरी जाते समय असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तार करने के विरोध में और किसानों के उत्पीड़न के खिलाफ आज वाराणसी जिले में जिला मुख्यालय सहित बी एच यू , मैदागिन चौराहा सहित अनेको जगह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं को जैसे ही पता चला कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव जी को गिरफ्तार कर लिया गया है सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव एवं महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने सोसल मिडिया पर तत्काल जिला मुख्यालय पहुंचने निर्देश जारी करते ही मुख्यालय पर भारी संख्या मे सपाई एकत्रित हो गए। जिलाध्यक्ष सुजित यादव लक्कड लखनऊ रहने के पश्चात महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने मोर्चा संभाला एवं कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य गेट पर सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के बैठते ही अलग अलग स्थान से सपा कार्यकर्ता महिलाए का पहुंचना शुरू हो गया धरना-प्रदर्शन शुरू होते ही भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। जिले के कोने कोने से सपाई जुलूस की शक्ल में जिला मुख्यालय कचहरी के लिए निकल पड़े। कचहरी को जिला प्रशासन ने पुलिस छावनी के रूप में तब्दील कर दिया था वहाँ पर देखते ही देखते सपाइयों और पुलिस प्रशासन के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गयी इसके बाद पुलिस द्वारा सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा को ACP. चेतगंज ने बल पूर्वक घसीटते हुए पुलिस की ट्रक मे बैठा दिया जिसके बाद बारी बारी सभी नेताओ सपाइयों को घसीट घसीट कर बसों में लाद कर पुलिस लाइन लाया गया। 500 से अधिक नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन लाया गया इसके बाद भी सपाइयों का पुलिस लाइन आना जारी रहा जहाँ पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सपाइयों से लोगों को मिलने नही दिया गया। गिरफ्तार सपाइयों ने पुलिस लाइन में ही हंगामा शुरू कर दी। सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने पुलिस लाइन मे जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा से वार्ता कर कार्यकर्ताओ को पानी न मिलने की शिकायत करते हुए रिहा करने की मांग किया।

पुलिस लाइन मे सभा कर वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि लखीमपुर खीरी में एक भाजपा सांसद मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी से किसानों को रौंद डाला जिसमें 8 किसानों की मृत्यु हो गई इस घटना से पूरे प्रदेश में आक्रोश है लेकिन भाजपा की तानाशाही, बेपरवाही इतने चरम पर है कि अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई क्योंकि आरोपी भाजपा सांसद मंत्री का पुत्र है।

विरोध प्रदर्शन एवं गिरफ्तारी देने वालों में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, जिला महासचिव आनंद मौर्य, श्रीमती शालिनी यादव, आत्माराम यादव, सुनिल सोनकर,प्रदीप मौर्य उर्फ बेनाम, प्रदेश सचिव वरुण सिंह,अखिलेश मिश्रा, डॉक्टर ओपी सिंह, प्रदीप मौर्य, रिबू श्रीवास्तव, राजकुमार जायसवाल, महानगर महासचिव जितेन्द्र यादव, डॉ0 उमाशंकर यादव, रेखा पाल, पूजा यादव,संजय मिश्रा, संतोष यादव बबलू, हरीश नारायण सिंह, उमेश यादव प्रधान, वरूण सिंह,मनीष सिंह, राजू यादव, साहब यादव, सत्य प्रकाश सोनकर, अखिलेश यादव, जितेंद्र पटेल, प्रियांशु यादव, सुनील सोनकर, संदीप स्वर्णकार, भीष्म नारायण यादव, ओम प्रकाश पटेल ओपी, विवेक यादव,धर्मेंद्र यादव, सौरभ यादव बेटू,ओमप्रकाश सिंह, गोपाल पांडेय, पार्वती कनौजिया, लालजी सोनकर, समन यादव, सचिन प्रजापति, अमित यादव, सुजीत पांडेय शमशेर, गोपाल यादव, उदल पटेल, बाबू लाल यादव, तनुज पांडेय, दिलशाद अहमद, धर्मेंद्र कनौजिया, दिनेश यादव, कपिल यादव, अमन यादव, नरेंद्र यादव नथुनी, आरती यादव, मनोज यादव गोलू, सुनील यादव, सतीश यादव व लवकुश यादव,अनवारुल हक अंसारी,समन यादव,ईमरान अहमद,अमन यादव,आदि लोग शामिल थे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3778


सबरंग