MENU

बाल विद्यालय में मना चिल्ड्रेन्स-डे



 15/Nov/18

बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल प्रहलादघाट वाराणसी के प्रांगण में बाल दिवस के आयोजन में मंजुल पाण्डेय ने चाचा नेहरू के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, जिसमें प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जयंती के उपलक्ष्य में उनके उत्कृष्ट कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों ने अपने अभिव्यक्ति को प्रस्तुत किया व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाये। चाचा नेहरू की याद में प्राइमरी के बच्चों द्वारा (पीकींग फ्लावर, फ्राग रेस, जलेबी रेस, फुटबाल रेस, 10 मी. रेस, बिस्कीट रेस, फ्लार्इंग डिस्क, मैथमेटिकल खेल) कई खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने बच्चों को नेहरू जी के जीवन शैली से शिक्षा लेने की प्रेरणा दी। उक्त कार्यक्रम का संचालन चंदन चौधरी, राजश्री स्प्रे, शिवानी श्रीवास्तव, श्वेता त्रिपाठी ने किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2798


सबरंग