MENU

महिला सशक्तिकरण को लेकर किया जागरूक



 09/Oct/21

अलीनगर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मख़दूमाबाद लौंदा में अलीनगर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार पुलिसकर्मियों ने शनिवार को महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के विषय में जानकारी दी। खुर्शीद प्रधान की बैठक पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को प्रदेश सरकार की महिला शक्ति फेज-3 के विषय में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता खुर्शीद प्रधान ने की। पुलिस ने ग्रामसभा लौंदा की महिलाओं की समस्यास्याओ को सुन उनका बैठक में ही निस्तारण किया। खुर्शीद प्रधान ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं की सामाजिक ओर आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। जिससे उन्हें रोजगार व शिक्षा पाने तथा आर्थिक तरक्की पाने के अधिक अवसर प्राप्त हो सकें। महिलाएं अपने अधिकारों के प्रीति जागरूक रहें तथा अपने ग्राम में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारो का पुरजोर तरीके से विरोध कर सकें। महिलाएं से नारी शक्ति को संगठित करने पर जोर दिया गया। साथ ही महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर महिला सुरक्षा समिति की सदस्य नाहीद नकवी, आंगन बाड़ी शमा परवीन, कांस्टेबिल शक्ति सिंह, महिला कांस्टेबिल रूबी भदौरिया, महिला कांस्टेबिल प्रियंका तथा ग्राम की महिला समूह की दुलारी देवी, अंजू देवी, शमशीदा, आशा कमलेश प्रजापति, निर्मला सैनी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7793


सबरंग