MENU

खड़ी फसल की हत्‍या कर रैली करना शर्मनाक ही नहीं पाप भी : अजय राय



 18/Oct/21

वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक औ अजय राय ने कहा है कि अनाज की बाली फूट रही फसलों को काट कर वहाँ राजनीतिक रैली करना एक शर्मनाक नैतिक अपराध है। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली हेतु भाजपा सरकार द्वारा हो रहा यह काम राजनीतिक और सरकारी अनैतिकता का अत्यन्त निन्दाजनक कृत्य है।

आज अपने आवास पर एक पत्रकार वार्ता में श्री अजय राय ने कहाकि अभी आदे ताजे वैश्विक भूख इंडेक्स में पिछड़ते जा रहे भारत का स्थान खिसक कर पाकिस्तान और नेपाल से भी पीछे बताया गया है। इन हालात में किसान के पसीने एवं पूंजी से खड़ी हुई और अनाज की हरी बालिया लग चुकी फसत को काट काट कर वहाँ छ राजनीतिक मसूबे के लिये जनता की गाड़ी कमाई से रैली करना शर्मनाक ही नहीं, पाप भी है। भले ही किसानों को उनकी फसलों की कीमत प्रशासन दे रहा है, लेकिन वह जनता का ही पैसा है और उसे नैतिकता की कसौटी पर एक अक्षम्य अपराध कहा जायेगा। कोई लोगों की जिन्दगी ले ले या जीवन देने वाली अन्नपूर्णा मा को काटना सो, हर जगह मुआवजे की अदा कर कर्तव्य की इति श्री मान लेने का चलन, बीजेपी सरकार की सोच एवं चरित्र को उजागर करता है।

राय ने कहा कि अपने को भारत की संस्कृति की पोषक और कभी खुद को पार्टी विद द डिफरेसा' बताने वाली भाज्या की सरकार इस तरह राजनीतिक लाभ के लिये, बाजारीकरण के अनैतिक एवं विष की चुकी है। भारत की संस्कृति में अनाज के दाने को अन्नपूर्णा मा मानकर पूजा जाता है और अनाज का गिरा दाना भी उठाकर माचे लगाया जात है। साथ ही अनाज की फसलों एवं फल लगे हुये वृक्षों की पूजा की जाती है। इस सांस्कृतिक धर्म की और खेत में खड़ी फसल की हत्या महत्व राजनीतिक उद्देश्य से एक ग्रैंड सो का दिखावे करने के लिये सरकार द्वारा की जा रही है। हम मान रहे हैं कि वाराणसी में कांग्रेस की विगत सफल रैली से भी बड़ी रैली करना, सूबे की भाजपा सरकार के लिये बड़ी राजनीतिक प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है, लेकिन रैली के तो बड़े मैदान और भी हैं। अगर नहीं भी है, तो उतनी ही बड़ी या कुछ छोटी सी रेली कर लेने और अन्नपूर्णा के समादर धर्म का पालन करने से भाजपा सरकार की राजनीतिक शान घट नहीं जायेगी। लगभग तैयार हो चुकी खड़ी फसल को पैसे देकर नष्ट कराना अन्नपूर्णा का ही नहीं, किसान और किसान के बड़े पसीने का भी अपमान है। लगातार किसान, कृषि और कृषि उत्पादन को रौंद रही सरकार के इस कारनामे की कांग्रेस कड़ी निंदा करती है।

पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे मुख्य रुपसे उपस्थित थे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4059


सबरंग