MENU

ईरशाद अहमद बनें समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य



 20/Oct/21

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मा.अखिलेश यादव के निर्देश पर, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सहारनपुर सदर विधायक मा.संजय गर्ग ने वाराणसी के वरिष्ठ सपा नेता व व्यापारी नेता ईरशाद अहमद को समाजवादी व्यापार सभा के राज्य कार्यकारिणी में सदस्य मनोनित किया गया।

ईरशाद अहमद के मनोनयन पर जिलाध्यक्ष सपा सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान, महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, एसटी/एससी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष नत्थू सोनकर, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी प्रदीप जायसवाल, प्रदेश सचिव हृदय गुप्ता, प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य मुरलीधर जायसवाल, वाराणसी मण्डल प्रभारी जितेन्द्र सेठ, जिलाध्यक्ष चरन दास गुप्ता, जिला महासचिव राजकुमार यादव, महानगर अध्यक्ष राजेश केशरी एवं महानगर महासचिव रवि जायसवाल ने खुशी जाहिर करते हुए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4269


सबरंग