MENU

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने नवनियुक्त 60 प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए



 22/Oct/21

उत्तर प्रदेश शासन की स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में कृषि विभाग में नवनियुक्त 60 प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं देते हुए मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फेयर नियुक्ति की नीति है। उत्तर प्रदेश में 6 लाख नियुक्तियां विभिन्न विभागों में हो चुकी हैं। जो व्यक्ति की क्षमता व योग्यता के आधार पर हुई हैं। सरकार की शून्य करप्शन की नीति है। उन्होंने नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों से कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने हेतु तेजी से प्रयासरत है और आप लोग कृषि विभाग में नियुक्त हुए हैं। जिसका किसानों से सीधा संबंध होता है। इसलिए किसानों की आय बढ़ाने में अपनी प्रभावी भूमिका अदा करें। जिस प्रकार से सरकार ने फेयर नियुक्ति की है, उसी तरह आप भी अपने सेवाकाल में कोई गलत कार्य नहीं करेंगे और फेयर तरीके से मेहनत व निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों को अंजाम दें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, उप निदेशक कृषि ए के सिंह, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल गए।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6755


सबरंग