MENU

पीएम मोदी की रैली को अभूतपूर्व बनाना है - डॉ नीलकंठ तिवारी



 23/Oct/21

पीएम की सभा में शहर दक्षिणी से 25000 लोग जुटेंगे

पीएम की सभा के लिए शहर दक्षिणी की हुई बैठक में देर शाम भारतीय जनता पार्टी के नीचीबाग स्थित महानगर कार्यालय पर दक्षिणी विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहर दक्षिणी के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी 25 अक्टूबर को कल्लीपुर, मेहंदीगंज के राजातालाब में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाल जनसभा को ऐतिहासिक रूप प्रदान करें।

बैठक में दक्षिणी विधानसभा के महानगर पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा किसान मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के साथ-साथ पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, मंडल महामंत्री के साथ-साथ शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी भी शामिल रहे।

बैठक का सफल संचालन मंडल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र ने किया। मुख्य रूप से नगर निगम के उपसभापति नरसिंह दास, आलोक श्रीवास्तव, आत्मा विशेश्वर, साधना वेदांती, डॉक्टर हरि केसरी, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, संदीप चौरसिया, गोपाल जी गुप्ता, धीरज गुप्ता, संदीप केसरी, सुरेश चौरसिया, विवेक जायसवाल, रोहित जायसवाल, प्रदीप कसेरा, अमित जायसवाल, बंटी गुप्ता आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2778


सबरंग