MENU

मेरा परिवार भाजपा परिवार : रविन्द्र जायसवाल



 10/Nov/21

भारतीय जनता पार्टी बागेश्वरी मंडल महानगर वाराणसी के तत्वावधान में बुधवार को अपराह्रन 3:00 बजे भाजपा का सदस्य बनाने के लिए सदस्यता शिविर वरुणापुल स्थित शास्त्री घाट पर लगाया गया l

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर उत्तरी के लोकप्रिय विधायक व मंत्री रविंद्र जायसवाल जी, विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय थे l कैंप में 207 लोगों को नया सदस्य बनाया गया। ज्ञात हो कि 29 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री माननीय अमित शाह जी ने मेरा परिवार भाजपा परिवार की सदस्य अभियान की शुभारंभ लखनऊ में किया था आज उसी क्रम में मंडल द्वारा वरुणा पुल स्थित शास्त्री घाट पर में सदस्या कैंप लगाया गया l

शिविर में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल जी ने कार्यकर्ताओं को बोधित करते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी सदस्यों वाली पार्टी भाजपा है। भाजपा की रीति - नीति सिद्धांत को सभी ने सराहा है, इसलिए हर लोग भाजपा से जुड़ना चाहता है।

रविंद्र जायसवाल जी ने कहा कि हम आशा करते हैं कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर के भाजपा के रीति नीति एवं सिद्धांतों को लोगों तक बताएं और अधिक से अधिक सदस्य बनाएं l कैंप का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा ने किया l

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर महामंत्री गण जगदीश त्रिपाठी और नवीन कपूर, मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा, शैलेंद्र श्रीवास्तव पार्षद सुशील कुमार गुप्ता, राजेंद्र यादव शिवम सिंह शोमनाथ विश्वकर्मा, दिनेश यादव सत्य जायसवाल, अजीत सिंह,विश्वनाथ गुप्ता, सुभाष कुमार वर्मा, संजीव कुमार जायसवाल, राजेंद्र वर्मा आदि की उपस्थिति रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8676


सबरंग