MENU

अजय राय ने गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम पर उठाये सवाल, कहा- टीएफ सी का हो रहा भाजपाईकरण



 12/Nov/21

आज ट्रेड फैसिलिटी सेंटर बड़ा लालपुर जहाँ अमित शाह द्वारा भाजपा संगठन की बैठक कार्यक्रम है जिसका भाजपाईकरण करने के विरोध में कांग्रेसजनों ने विरोध-प्रदर्शन किया जिससे घबराई प्रशासन ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले आई व कल रात से महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव को पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर रखा है।

विधायक अजय राय ने कहा की इस सरकार में पहले सरकारी संस्थानों को बेचा रहा है और जो बना है या बना हुआ है उस सरकारी संस्थानों का दुरुपयोग कर भाजपाईकरण किया जा रहा। लगातार भाजपा के कार्यक्रम के लिए सरकारी संस्थानों का दुरुपयोग किया जाता है।ठीक उसी तर्ज पर आज अमित शाह संगठन की बैठक सरकारी संस्थान में करेंगे।काशी के ताना-बाना के नाम पर ट्रेड फैसिलिटी सेंटर बड़ा लालपुर अब भाजपाकरण का अड्डा हो गया।गृहमंत्री कोई सरकारी कार्यक्रम नही बल्कि भाजपा संगठन की बैठक टीएफसी में करेंगे। यह पहला वाक्या नही है जब ऐसा हो रहा है करीब कई बार सरकारी सम्पतियों का भाजपाकरण किया जा रहा है। बीएचयू,बरेका का भी यही हाल है लगातार भाजपाकरण किया जा रहा है। सरकारी संस्थानों का दुरुपयोग जारी है। इसके विरोध में हम कांग्रेसजन रोष व्यक्त कर विरोध कर रहे है।व हम मांग करते है की सरकारी संस्थानों का दुरुपयोग बन्द हो। जनता के जनहित के लिए बने संस्थान की सुविधा जनता को मिले।व हम सरकार को चेता देते है कांग्रेसजन जनहित के मुद्दों पर सँघर्ष करते रहेंगे कांग्रेस का कार्यकर्ता जेल,दमन,लाठी से न कभी डरा है न कभी डरेगा जनता के लिए सँघर्ष जारी रहेगा।व इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हम सब संकल्पबद्ध है क्योंकि इस जनविरोधी सरकार का दोहरा चरित्र जनता के सामने है 2022 के चुनाव में यूपी से भाजपा की विदाई तय है।

गिरफ्तारी में पूर्व मंत्री विधायक अजय राय ,जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,राधिका देवी,शाक्या त्रिपाठी, ओमप्रकाश ओझा,मनीष मोरोलिया,प्रिंस राय खगोलन,चंचल शर्मा,मयंक चौबे,विश्वनाथ कुँवर,पंकज सिंह डब्लू,रोहित दुबे,दिलीप सोनकर,ऋषभ पाण्डेय,विनय राय, विनीत चौबे,मनोरमा देवी,आरती उपाध्याय, मालती देवी,अशोक सिंह, आशिष गुप्ता,हसन मेहन्दी कब्बन,मेहन्दी हसन,राजू गुप्ता,विपिन सिंह,राजेन्द्र गुप्ता,कुँवर यादव,संदीप पाल,आकाश कन्नौजिया,किशन यादव,विकास पाण्डेय,राज जयसवाल,इम्तियाज अहमद आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थिति रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8775


सबरंग