MENU

भाजपा सरकार संविधान को नष्ट करना चाहती है : मिठाई लाल भारती



 12/Nov/21

समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिठाई लाल भारती द्वारा संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ यात्रा आज वाराणसी पहुंचा इस यात्रा का स्वागत समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से किया। इस यात्रा का उद्देश्य भाजपा की जनविरोधी, किसान विरोधी, दलित, पिछड़ा विरोधी, व आरक्षण विरोधी नीतियों को उजागर करने व समाजवादी विचारधारा एवम संविधान द्वारा प्राप्त अधिकारों के प्रति आम जन मानस जागृत करना है और किस तरह भाजपा सरकार द्वारा भारतीय संविधान को नष्ट किया जा रहा है उसे जनता को बताना है।

संस्कार वाटिका मंडुआडीह वाराणसी में बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के वाराणसी एवं मिर्ज़ापुर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ संगोष्ठी बैठक आयोजित किया गया था जिसमे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दोनों मंडलों से उपस्थित थे उन्हें बाबा साहब वाहिनी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि मिठाई लाल भारती थे।

संगोष्ठी मे मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित मिठाई लाल भारती ने कहा कि आगामी विधानसभा 2022 का चुनाव, चुनाव नहीं बल्कि चुनौती है। आज हमारा संविधान खतरे में है। आज हम लोगों को जो भी हक व अधिकार मिला हुआ है वह संविधान द्वारा प्राप्त हुआ है लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा लगातार संविधान में संशोधन करके संविधान को ही खत्म करने का कुचक्र रचा जा रहा है। आज लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों भाई है और एक सिक्के के दो पहलू हैं। भाजपा साँपनाथ है तो कांग्रेस नागनाथ है। दोनों आरक्षण विरोधी है। 1978 में वी पी मंडल आयोग बना इस आयोग ने 1980 में अपना रिपोर्ट सरकार को दिया उस समय देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस ने मंडल आयोग के रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया। उन्होंने एक नया नारा दिया " बाबा साहब का मिशन अधूरा-अखिलेश यादव करेंगे पूरा।" उन्होंने बताया कि पिछले 15 अक्टूबर 2021 को लखनऊ में बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी की घोषणा स्वयम मा. अखिलेश यादव जी ने ही किया और मुझे इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया। इन्होंने आगे कहा कि चारों ओर महंगाई भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन से हाहाकार मचा हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जनता ही इंसाफ करेगी और भाजपा को साफ करेगी।

संगोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ व संचालन जिला सचिव अवधेश चमार व धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने किया । कार्यक्रम मे बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती का महिला सभा की पूर्व प्रदेश सचिव प्रियांशु यादव ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया। आज संगोष्ठी मे बबीता भारती के नेतृत्व मे सैकड़ो कार्यकर्ता एवं महिलाओ ने सपा की सदस्यता ग्रहण किया।

संगोष्ठी मे मुख्य रूप से सर्वश्री विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा,सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव "लक्कड" महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, जिला महासचिव आनंद मौर्य, प्रेम सिंह कुशवाहा, डॉक्टर ओपी सिंह, आर के प्रसाद, राजेश यादव नत्थू, महानगर महासचिव जितेंद्र यादव, संतोष यादव बबलू एडवोकेट, महिला सभा की पूर्व प्रदेश सचिव प्रियांशु यादव, युवजन सभा के प्रदेश सचिव वरुण सिंह, विवेक यादव, सत्य प्रकाश सोनकर, मनीष सिंह, ओम प्रकाश पटेल ओपी,उमेश प्रधान, अजय प्रकाश राजू, प्रियाराज अग्रवाल, नत्थू सोनकर, व धर्मेंद्र कन्नौजिया, बबीता भारती, दिलीप कश्यप, शशि यादव, जैन पासी, अंकित पटेल, डिंपल भारती, आकाश पटेल, सविता पाल, अंजली पटेल, प्रदीप भारती, चंद्रजीत पटेल ,पूजा यादव, आदि लोग उपस्थित थे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4984


सबरंग