MENU

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा



 24/Nov/21

बढ़ती हुई महंगाई पर अंकुश नहीं लगा पा रही भाजपा सरकार को इसी मुददे पर विपक्ष अब पूरी तरह से घेरने को  तैयार है। आगामी विधानसभा चुनाव के पहले सभी सियासी दल अपने पैंतरे से योगी सरकार को घेर रही हैं। इसी कड़ी में वाराणसी के कैन्‍ट विधानसभा में कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ पदयात्रा कर विरोध जताया। पदयात्रा की शुरुवात गिरजाघर स्थित शहीद उधमसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर प्रारम्भ हुई, जो खारी कुँवा, जंगमबाड़ी, मदनपुरा, सोनारपुरा, शिवाला, भदैनी, अस्सी, लंका होते हुए भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर वहाँ पुष्पाजंलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देकर आज की यात्रा समाप्त हुई।  पदयात्रा की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया। यात्रा का संयोजन महानगर कांग्रेस कमेटी की कैंट विधानसभा इकाई ने किया। नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए वक्तावो ने बताया कि,  भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ पदयात्रा पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तर पर चल रही है, प्रदेश व देश मे बिजली से लेकर पढ़ाई तक, दवाई, पेट्रोल, डीजल, रोजमर्रा की वस्तुएं, खाद, बीज में अत्यधिक मूल्य वृद्धि सरकार के कुचरित्र को उजागर करती है। महंगाई ने लोगो को मजबूर कर दिया है।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीधे तंज कसते हुए कहा कि योगी-मोदी की सरकार में आम लोगो का जीना दुश्वार हो गया हैं, चंद पूंजीपतियों की मनमानी व खुशामदी के कारण आमआदमी घुट-घुट कर जीने को मजबूर है। चारो तरफ महंगाई का जंजाल है व पूरे प्रदेश में असंतोष का माहौल है, जनता इस सरकार से ऊब चुकी है। कोरोना की मार के बाद अब महंगाई की मार में जनता को बेबस कर दिया है। झूठ, ब्रांडिंग, प्रचार का प्रोपगेंडा रचकर यह सरकार मूल मुद्दों को भटकाना चाहती है कांग्रेस जन घर-घर जाएंगे और भाजपा के कुचरित्र को उजागर करेंगे। भाजपा को अपने कामो व कर्मो पर भरोसा नही हैं तभी वह धर्म की आड़ में अपने आप को व अपने पाप को छुपा रही हैं।

पदयात्रा कार्यक्रम में प्रदेश सचिव इमरान खां, राघवेन्द्र चौबे, अनिल उपाध्याय, ओमप्रकाश ओझा, रेखा शर्मा, गौरव कपूर, ऋतु पाण्डेय, डॉ अख्तर, विकास दुबे, पूनम कुंडु, मनीष मोरोलीया, लालजी यादव, वकील अंसारी, चंचल शर्मा, प्रमोद वर्मा, खडबड़ राम, मोनाजिर मंजू, तरंग सेठ, आशिष गुप्ता छांगुर, मेहंदी हसन कब्बन, अतुल मालवीय, विकास मल्होत्रा, हसन मेहदी, विकास कौण्डिल्य, सतनाम सिंह, कुँवर बबलू विन्द, अखिल सिंह, अभिषेक चौरसिया, मित्तल साहनी के साथ तमाम सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7972


सबरंग