MENU

विधायक डॉ अवधेश सिंह ने किया ट्रैक्टर रैली व किसान सम्मान खाट सम्मेलन का आयोजन



 29/Nov/21

विधानसभा पिंडरा के बाबतपुर चौराहे से रविवार को दोपहर में एक ट्रैक्टर रैली एवं किसान सम्मान खाट सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह का स्वागत क्षेत्रीय विधायक डॉ अवधेश सिंह के द्वारा प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र पहना कर किया गया।

बाबतपुर चौराहे से निकली उपरोक्त ट्रैक्टर रैली क्षेत्र के बसनी बड़ागांव से होते हुए विश्वनाथपुर गांव पहुंच कर किसान सम्मान खाट रैली में तब्दील हो गई। जिसमें उपस्थित किसानों को मोर्चा के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक द्वारा संबोधित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा किसान भाईयों के हित की सोच रखते हैं और साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं से उपस्थित किसानों को अवगत कराया गया। इस दौरान मोर्चा के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित पार्टी के कार्यकर्ता, गणमान्य लोग और सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8447


सबरंग