MENU

भाजपा सरकार में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित : लीलावती कुशवाहा



 02/Dec/21

समाजवादी पार्टी महिला सभा वाराणसी द्वारा राकेश चौधरी बाड़ा होटल मधुबन के बगल में ककरमत्ता वाराणसी में महिला जागरूकता कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमें सभी विधान सभा क्षेत्रों से भारी संख्या मे महिलाओ ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व एमएलसी श्रीमती लीलावती कुशवाहा का उपस्थित महिला नेत्रियों व महिला कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व बूके देकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि मा. लीलावती कुशवाहा ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनीं है महंगाई , बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से पूरी महिलाएं एवं आम जनता परेशान हैं । सरकार का नारा खोखला साबित हुआ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का भी नारा खोखला साबित हुवा है। पूर्व विधान परिषद सदस्य श्रीमती कुशवाहा ने जोर देकर कहा कि महिलाओं याद रखना भाजपा सरकार कभी भी आप की हितैषी नहीं हो सकती है यह पूँजीपतियों के हितैषी है। श्रीमती कुशवाहा ने महिलाओं को याद दिलाया कि जब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी मुख्यमंत्री थे तो बेटियों को कन्या विद्याधन , महिलाओं को समाजवादी पेंशन,पढ़ें बेटी बढ़े बेटी योजना चलाई गई थी। जिससे महिलाओं को इज्जत सम्मान मिलता था । आज लोग महंगाई से तंग आकर आत्म हत्या कर रहे है। इस जालिम सरकार को उखाड़ फेंकना है। श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि किसानों की आय दो गुनी करने का वादा किया था आज किसान खाद बीज के लिए परेशान हैं । किसानो का खेत खलिहान बिक्री से बच गया। श्रीमती कुशवाहा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान धान को लेकर इधर उधर भटक रहा है न तो राइस मिल ख़रीद रहीं हैं न तो धान क्रय केंद्र खरीद रही है किसानों को धान औने पौने दाम में बीचौलियो के हाथों बेचना पड़ रहा है। श्रीमती कुशवाहा ने महिलाओं से अपिल किया कि 2022 में वाराणसी जिले की सभी सीटों को जिताकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले तभी प्रदेश की जनता का भला होगा।

समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष जरीना उस्मानीने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में महिलाओं के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं लागू किए गए थे लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा उसे बंद कर दिया गया आज महंगाई की सबसे ज्यादा मार आधी आबादी महिलाएं झेल रही हैं क्योंकि किचन से लेकर घर को चलाने तक की सारी जिम्मेदारी महिलाओं के ही जिम्मे में होती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष पूजा यादव व संचालन महानगर महासचिव ईवौन रेनू ने किया।

महिला सभा की महानगर अध्यक्ष पूजा यादव ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव मे आज महिलाओ ने संकल्प लिया कि उ.प्र मे योगी सरकार नही बल्कि योग्य सरकार चाहिए सत्ता परिवर्तन के लिए इस बार गृहणिया ही तख्ता पलट करेगी एवं फूल वाली सरकार को प्रदेश से बिदाई करेगी कार्यक्रम मे महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा को युवजन सभा के प्रदेश सचिव वरुण सिंह एवं महिला सभा की पूर्व प्रदेश सचिव प्रियांशु यादव एवं सुजाता यादव ने स्मृति चिन्ह भेट किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जारीना उस्मानी, पूर्व प्रत्याशी लोक सभा वाराणसी श्रीमती शालिनी यादव, महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, जिला महासचिव आनंद मौर्य, महानगर महासचिव जितेन्द्र यादव,पूर्व जिला अध्यक्ष आत्माराम यादव, युवजन सभा के प्रदेश सचिव वरुण सिंह,प्रियांशु यादव, महानगर उपाध्यक्ष अनिल पटेल,प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेवी चौधरी, दिनेश यादव "बच्चू",प्रदेश सचिव रेनू बाला, प्रदेश सचिव रेशमी चौधरी, प्रदेश सचिव डॉक्टर सुमन यादव, डॉ. उमाशंकर यादव, सन्तोष यादव बबलू एडवोकेट, शिक्षक सभा के महानगर अध्यक्ष आलोक गुप्ता,श्रीमती उमा यादव, सुजाता यादव, पुतुल यादव, डॉक्टर रितिका रानी, कीरन शर्मा, पुजा सिंह, पार्वती कन्नौजिया, सोमनाथ यादव, आरती यादव, उमाशंकर त्रिपाठी, कंचन चौधरी, सोनी सेठ, रत्ना गुप्ता, उमेश यादव, शंकर विसनानी, मीरा सेठ, जानकी यादव, नीरू पाण्डेय, मीनाक्षी व्यास, शीला विश्वकर्मा, कुसुम प्रजापति, अख्तर जहाँ अंसारी, श्वेता पाण्डेय, किशन यादव, केसर यादव, वसीम अकरम, अक्षय पांडे बंटी, जग्गू पाल, दिलशाद अहमद, रितेश केशरी, धनंजय यादव व दिनेश यादव उपस्थित थे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9440


सबरंग