MENU

वाराणसी के व्यापारियों ने मंत्री नंदगोपाल नंदी के समक्ष रखी समस्याएं, जल्द निस्तारण का मिला भरोसा



 27/Dec/21

व्यापारियों की समस्याओं पर आवाज बुलंद करते हुए वाराणसी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में व्यापारिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार हमेशा व्यापारिक हितों के लिए कार्य करती आ रही है। आने वाले समय में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर फैसले किए जाएंगे। अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने व्यापारियों से आह्वान किया कि व्यापारिक हितों से समझौता करने की प्रकृति को छोड़ते हुए सभी एकजुट हो जाएं। मंडी टैक्स ,जीएसटी विसंगतियों, व्यापारिक आयोग, व्यापारी एक्ट, व्यापारियों के लिए मुआवजे का प्रावधान आदि समस्याओं के समाधान के लिए हमें अब अपनी लड़ाई खुद ही लड़नी पड़ेगी।

उन्होंने मंत्री नंद गोपाल नंदी को व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि सरकार व्यापारिक हित की बात करती है। परंतु व्यापारियों के लिए अभी तक कोई भी ऐसा नियम नहीं बना जिससे व्यापारी वर्ग की भलाई हुई हो। मंडी टैक्स के कारण छोटे व्यापारियों के हालात दयनीय हो गए हैं। जिला प्रशासन व्यापारियों की सुध नहीं लेता है। बार-बार फोन करने के बावजूद अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। मुख्यमंत्री के आदेशों के बावजूद व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ किसी भी प्रकार की वार्ता नहीं हो रही है। जब आपस में वार्तालाप ही नहीं होगा तो समस्याओं का समाधान कैसे होगा। इन सभी पहलुओं पर विचार करके समाधान करने की जरूरत है। मंत्री नंद गोपाल नंदी ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा को भरोसा दिलाया कि इन सभी चीजों पर तुरंत ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी टैक्स के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निजी तौर पर बात हो चुकी है। जल्द ही इस पर सुखद समाचार दिया जाएगा।

वैश्य समाज के अध्यक्ष अजय केसरी ने बताया कि आठ जनवरी को कानपुर में एक विशाल व्यापारिक परिवारिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें सभी बातों पर चर्चा की जाएगी।सरकार को अवगत कराकर इस पर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों को कहा कि इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर अपनी आवाज को उठाएं।

इस अवसर पर विश्वनाथ दुबे, संतोष सिंह, सत्यप्रकाश जयसवाल, अजय केसरी, संजय केसरी, संजय गुप्ता, शीतल लाल आनंद, गौरव निगम, ज्ञान चंद गुप्ता, कविंद्र जायसवाल, रमेश निरंकारी, विजय कपूर, संतोष सिंह, जगदीश प्रसाद, विजयनूर एहसान, मनीष गुप्ता, संजय गुप्ता, दीप्तिमान गुप्ता, जितेश जायसवाल, रमेश भार द्वाज, प्रिंस गुप्ता ,विकास गुप्ता, बबलू गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, सत्य प्रकाश जायसवाल, चांदनी श्रीवास्तव, निर्मला देवी, खुशी श्रीवास्तव, संगीता चौधरी, स्नेहा बिंद, शाहिद कुरेशी, राजीव वर्मा, अरविंद जायसवाल, चंचल चौहान, सच्चे लाल, ज्योति जायसवाल, सुभाष, रमेश पांडे, संदीप गुप्ता, कल्लू जायसवाल, जाकिर अली, योगेंद्र गुप्ता, अंबे सिंह, गुफरान कुरैशी, विनोद जायसवाल, सचिन मौर्य, बृजेश पटेल ,गौरव निगम ,राज सोनी, राकेश कुमार जायसवाल ,जय प्रकाश जायसवाल, रोशन जायसवाल ,कृष्ण कुमार, जय प्रकाश राजभर, राजू राय, विजय मणि मिश्रा, डॉली चक्रवर्ती, प्रीति चौरसिया, आरती शर्मा, चंचल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश निरंकारी, संजय बहल, चांदनी श्रीवास्तव, सुनीता सोनी थीं।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

7943


सबरंग