MENU

भाजपा की जनविश्‍वास यात्रा वाराणसी में कार्यकर्ताओं तक सिमटी



 30/Dec/21

भारतीय जनता पार्टी की जनविश्वास यात्रा बुधवार को सेवापुरी, कपसेठी के रास्ते पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की सीमा में प्रवेश किया। यात्रा का नेतृत्‍व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया। यात्रा का मुख्‍य लक्ष्‍य यूपी विधानसभा चुनाव में वोटरों का ध्‍यान अपनी ओर खींचना था। विपरीत इसके यात्रा में बीजेपी कार्यकर्ताओं के अलावा आम जन मानस की भीड़ कम दिखी। यात्रा सेवापुरी, रोहनिया से होते हुए शहर की कैंट, दक्षिणी और उत्तरी विधानसभा में अपना रोड शो निकाला। कैन्‍ट विधायक सौरभ श्रीवास्‍तव, मेयर मृदुला जायसवाल, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के साथ विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्‍यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्‍तव, महानगर अध्‍यक्ष विद्यासागर राय के साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह तोरण द्वार बनाये गये व केसरिया परिधान में महिलाओं ने पुष्प वर्षा करते हुए आरती उतारी।

कैन्‍ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जन विश्वास यात्रा का नेतृत्व कर रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव का स्वागत कैन्ट विधानसभा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भिखारीपुर तिराहे पर किया। स्वागत स्थल पर एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महापौर मृदुला जायसवाल, महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा भी थे।

यात्रा के अगले पड़ाव नेवादा पर सन्त रविदास मण्डल अध्यक्ष शत्रुघ्न पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने यात्रा का स्वागत किया। सुन्दरपुर चौराहे पर मण्डल उपाध्यक्ष अरविन्द पटेल बब्बल, अमित राय, पार्षद संजय गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। महामना मण्डल महामंत्री राजीव सिंह पटेल के नेतृत्व में नरिया पर यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। लंका चौराहे पर महानगर महामन्त्री अशोक पटेल, अमित सिंह चिन्टू, डॉ अनुपम गुप्ता, संतोष द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया जहां पर प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक सौरभ के साथ मालवीय जी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया।

रविदास गेट पर रवि जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापार मंडल ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। अस्सी चौराहे पर अशोक पाण्डेय, सुधीर मिश्रा, दीपक मिश्रा, श्याम शर्मा व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। शिवाला पर पार्षद राजेश यादव चल्लू ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और ढोल नगाड़े के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। सोनारपुरा तिराहे पर महामना मण्डल अध्यक्ष जगन्नाथ ओझा, पार्षद राकेश जायसवाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ। पार्षद बंगालीटोला चन्द्रनाथ मुखर्जी के नेतृत्व में बंगीय समाज ने पाण्डेय हवेली पर यात्रा का स्वागत किया। यहां पर महिलाओं ने शंखनाद कर यात्रा में चल रहे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। अल्पसंख्यक मोर्चे के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मदनपुरा में यात्रा का स्वागत किया। गोदौलिया चौराहे पर रामगोपाल वर्मा के नेतृत्व में जंगमबाड़ी, रामापुरा व लक्सा वार्ड के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का महाभव्य स्वागत किया। यहां से यात्रा ने दक्षिणी विधानसभा में प्रवेश किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5744


सबरंग