MENU

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता स्व.राजेन्द्र उपाध्याय के निधन पर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भेजा शोक संदेश पत्र



 18/Jan/22

कांग्रेस पार्टी के वरिष्‍ठ नेता व समाजसेवी राजेन्द्र उपाध्याय के निधन पर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गाँधी ने शोक प्रकट किया। प्रियंका गांधी द्वारा भेजा गया शोक-संवेदना पत्र वाराणसी महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने स्व.राजेन्द्र उपाध्याय के ज्येष्‍ठ पुत्र व कांग्रेसी नेता मनीष उपाध्याय व परिजनों को सौंपा।

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया की राजेन्द्र उपाध्याय पार्टी के समर्पित नेता व कांग्रेसी परम्परा के संवाहक थे। उनका निधन पार्टी की अपूरणीय क्षति है वह कांग्रेसजनों के अभिभावक थे और दौर कैसा भी हो वह सदैव कांग्रेस को जीते थे और आज भी यह परिवार कांग्रेस को जीता है वह स्वम् में कांग्रेस के पर्यायवाची थे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8344


सबरंग