MENU

पंडित बिरजू महाराज स्‍वयं में थे नटराज : अजय राय



 18/Jan/22

पंडित बिरजू महाराज के निधन पर कांग्रेस ने शोक प्रकट किया।

प्रसिद्ध कथक नृत्‍यक स्‍व. पं. बिरजू महाराज के निधन पर वरिष्ट कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री अजय राय शोक जाहिर किया। उन्‍होंने कहा की पंडित बिरजू महाराज का निधन भारतीय नृत्य कला में अपूरणीय क्षति वह स्वम् में नटराज थे। वह जहां खड़े हो जाते हैं वहां स्वयं नटराज खड़े हो जाते थे। उन्होंने भारतीय नृत्य कला को एक नया आयाम दिया व विश्व भर में भारतीय कला नृत्य को स्थापित किये। बढ़ती उम्र में भी महाराज विविध भावों और हाथों की अनूठी मुद्राओं में प्रस्तुतियों करते थे। उनकी यही कला सदैव जीवंत रहेगी, उनका जाना भारतीय नृत्य कला क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है काशी घराना से उनका लगाव था उनका जाना सम्पूर्ण संगीत प्रेमियी, हम बनारसियों के लिए क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।

इसी कड़ी में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने शोक जाहिर करते हुए कहा की स्‍वयं में सरस्वती जी के जीवंत साधक थे पंडित बिरजू महाराज। उन्होंने नृत्य कला में अमिट छाप छोड़ी है जो आजीवन काल तक जीवित रहेगा। वह संगीत के पर्यायवाची थे, उनका काशी के प्रति काफी लगाव व जुड़ाव रहा है उनका जाना अपूरणीय क्षति है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6154


सबरंग