MENU

सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संपन्न



 22/Jan/22

सेंट्रल बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव 2022 के लिए जीते विजेताओं का शपथ ग्रहण समारोह सेंट्रल बार के सभागार में शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिला जज डा.अजय कृष्ण विश्वेश ने पदाधिारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला जज डा.अजय कृष्ण विश्वेश ने कहा कि बार और बेंच को साथ साथ चलकर आम वाद कारियो के हित में न्याय उपलब्ध कराना ही हम सब की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि यहां की जो भी समस्या है बार के पदाधिकारियों के साथ हर माह के अंत में एक साथ बैठकर समाधान निकाला जाएगा।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन श्रींनाथ त्रिपाठी ने कहा कि हम सब अपने मुवक्किल के लिए न्याय की गुहार लगाते है आम जन मानस के साथ न्याय हो रहा है ऐसा दिखना भी चाहिए। इस अवसर पर बार काउंसिल के सदस्य हरिशंकर सिंह, अरुण कुमार त्रिपाठी के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता दीनानाथ सिंह, राधे श्याम चौबे, सौरभ श्रीवास्तव, अशोक सिंह दाढ़ी, राधेश्याम सिंह, रामावतार पांडेय, अनुज यादव, अशोक सिंह प्रिंस, छात्रधरी सिंह, संजय सिंह दाढ़ी, अशोक राय, अशोक उपाध्याय, अरविंद राय ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मोहन यादव ने तथा संचालन अश्वनी राय ने किया।

सभागार में सबसे पहले अध्यक्ष मोहन यादव ने शपथ ली, उसके बाद महामंत्री अश्विनी राय ने, फिर अध्यक्ष ने सभी विजयी पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर उपस्थित अधिवक्ताओं में कन्हैया पटेल, देवेंद्र सिंह परमार, मिथिलेश श्रीवास्तव प्रमुख रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6156


सबरंग