MENU

सपा महानगर अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पर झंडारोहण कर मनाया गणतंत्र दिवस



 27/Jan/22

वाराणसी 26 जनवरी अर्दली बाजार स्तिथ सपा महानगर पार्टी कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया।

सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने अपने महानगर संगठन प्रमुख नेतागणो के साथ चुनाव आयोग की गाईडलाइन का पालन करते हुए ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि हमारे देश के उन वीर जवानो को नमन एवं उन्हे याद करने का दिन है जिनके बलबूते देश को आजादी मिली। देश को असली आजादी गणतंत्र दिवस के दिन मिली। पार्टी कार्यालय मे बेहद सादगीपूर्ण वातावरण मे देश भक्ति की गीत लोकगीत कलाकार कमला कांत प्रजापति ने प्रस्तूत किया सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने उपस्थित लोगो को बधाई देते हुए सभी को लड्डू खिलाया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष अनवारुल हक अंसारी, महानगर महासचिव जितेन्द्र यादव, महानगर उपाध्यक्ष ईरशाद अहमद राइन, मोती यादव, नत्थू सोनकर, पूजा यादव, सनी सोनकर, दुर्गा यादव, आयशा बानो, अजहर अली सिद्दिकी, अजय यादव, कैन्ट अध्यक्ष दिलीप कश्यप, सत्यनारायण यादव, अजय चौधरी, रामकुमार यादव, हाजी बेलाल आदि लोग उपस्थित थे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2103


सबरंग