MENU

सपा के कैंट सीट से पूजा यादव और उत्तरी से अशफाक अहमद ने किया नामांकन



 17/Feb/22

विधानसभा चुनाव नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कैंट और उत्तरी विधानसभा सीट के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सपा ने कैंट से पूजा यादव और उत्तरी सीट पर अशफाक अहमद डब्लू को टिकट दिया है।

समाजवादी पार्टी ने नामांकन की अंतिम तिथि से एक दिन पहले बुधवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र से पूजा यादव व उत्तरी सीट पर अशफाक अहमद डब्ल्यू को प्रत्याशी बनाया है। दोनों प्रत्याशियों को पार्टी ने सिंबल दे दिया है।

रवींद्रपुरी कॉलोनी निवासी अशफाक अहमद 15 वर्षों से सपा से जुड़े हैं। 2012 में कैंट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके है। पूजा यादव महमूरगंज की निवासी हैं। वर्तमान में वह महिला सभा की महानगर अध्यक्ष हैं। उनके संघर्षों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें अवसर दिया है।

नामांकन कराने पहुँचे सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, महानगर महासचिव जितेन्द्र यादव,पूर्व एमएलसी राजदेव सिंह, डॉक्टर उमा शंकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पियूष यादव, पूर्व सांसद प्रत्याशीशालिनी यादव,सत्य प्रकाश सोनकर, वरुण सिंह, सैय्यद नईम, प्रशांत सिंह पिंकू, इरशाद अहमद, शेख हबीब, दीपचन्द गुप्ता, बुनकर नेता शमीम अंसारी, बबलू बिंद, आलोक गुप्ता, चांद बाबा, दिलीप कश्यप, आशिष शर्मा, जावेद अख्तर, विकास यादव बच्चा,इवोंन रेनू , डॉ.संजय सोनकर, विकास यादव बच्चा, राजेश यादव एडवोकेट महानगर मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8154


सबरंग