MENU

मोदी जी के विचारों से प्रभावित होकर भाजपा को चुना : अफरोज आलम



 22/Feb/22

रेलवे से रिटायर्ड के बाद बने बिल्डर, काफ़ी सम्पन्न परिवार से जाने जाते हैं।

 

मैं हमेशा से प्रधानमंत्री जी से प्रभावित रहता था और मेरे चिंतन में राष्ट्र सबसे पहले है। मुझे लगता है कि राष्ट्र का धर्म मेरे लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है। मैं राष्ट्र की आराधना करने निकला हूँ। इसलिए आप सभी का सहयोग भी अनिवार्य है। मैं हमेशा भाजपा की योजनाओं से प्रभावित रहता हूँ और जो भी अपनी क्षमता से कर सकूंगा, करूंगा ये बातें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अफरोज आलम ने कहीं।

बतातें चले कि अफरोज आलम भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष व अखिल भारतीय गौ रक्षक के राष्ट्रीय संयोजक साथ ही वाराणसी प्रभारी भी है। अफरोज आलम राजनीति के साथ - साथ बिल्डर भी है। इन्होंने बनारस, दिल्ली व नोएडा में लगभग सैकड़ों की संख्या बिल्डिंगे बनायी हैं। अफरोज आलम के परिवार में बतातें चलें कि यह एक सम्पन्न परिवार से जुड़े हुए हैं। इनके पिता रेलवे में चीफ़ रिजर्वेशन सुपरवाइज़र के पद पर थे। रेलवे में रहते हुए भी काफ़ी मिलनसार व बंगाल से लेकर यूपी तक ख्याती प्राप्त व्यक्ति थे। उनके मरने के बाद बिहार सरकार ने उनके पैतृक आवास भभुआ - कैमुर में घर जाने वाली सड़क का नाम भी रख दिया। जिसका नाम मो सफीर खान पथ रखा गया। साथ ही इनके जीजा शकिल अहमद सिद्दीकी जो कि सन 1980 से आजतक भारती जनता पार्टी के नेता हैं मौजूदा समय में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र उत्तर प्रदेश के पद पर कार्यरत हैं।

श्री अफरोज आलम ने अपने बारे में जानकारी देतें हुआ कहा कि मैं सन् 1987 से राजनीति में हूँ। उस समय मैं जिले का एनएसयूआई का संगठन महामंत्री और अध्यक्ष हमारे मित्र डिप्टी मेयर स्व अनिल सिंह थे। उन्होंने कहा राजनीति के समय ही मेरी नौकरी रेलवे में टीटीई के पद पर 1989 में लग गयी। उसके बाद 1998 मेरा ट्रांसफर नई दिल्ली रेल मंत्रालय में एनटी फ्रांड इंस्पेक्टर रेलवे बोर्ड में लग गया। जहां से मैं 2013 में रिटायर्मेंट ले लिया। उसके बाद फिर इच्छा हुई राजनीति करने तो उस समय कोई अच्छा नेता नहीं था, जिसको हमलोग नेता माने। तो सन 2014 में मोदी जी आये उनके बातों से उनके सोच से प्रभावित होकर मैने भाजता का दामन थाम लिया। फिर मै पूर्ण रूप से जनता की सेवा में लगा गया उनके विचारों को लेकर घर घर जाने लगा। पार्टी संगठन के लिए काम संगठन ने हमें जिम्मेदारी दी तो हम 40 जिलो में घूमा, काम किया, अल्पसंख्यक जातियों के लोगों को पार्टी से जोड़ा। उन्होंने कहा कि अभी मै आगामी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के लिए डोर टू डोर प्रचार कर रहा हूं। मुसलमानों से अपील कर रहा हूं कि भाजपा को जिताये फिर मोदी योदी सरकार बनाये।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8873


सबरंग