MENU

अखिलेश यादव  व ममता बनर्जी के जनसभा की तैयारी का जायजा लेने पहुँचे किरणमय नंदा



 23/Feb/22

जन सभा के उपरांत अखिलेश ममता करेगी रोड शो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद किरणमय नंदा एवं युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव कल वाराणसी एअरपोर्ट पहुंचे। दोनों सपा नेताओ ने विधानसभा चुनाव की बूथ स्तर पर चल रही तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि भाजपा ने 2017 में झूठ के सहारे सरकार बना ली थी। इस बार जनता जाग गई है। प्रदेश में बदलाव की हवा चल रही है। प्रदेश में 2022 में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी। वाराणासी में 3 मार्च 2022 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी वाराणसी में एक साथ विशाल जनसभा होनी है। बाबतपुर एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा व एम एल सीआशुतोष सिन्हा कैन्ट प्रत्याशी पूजा यादव के प्रतिनिधि किशन यादव सहित तमाम नेतागण मौजूद रहे।

किरणमय नंदा बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे 3 मार्च को होने वाली जनसभा की तैयारी हेतु सभा स्थल का जायजा लेने रिगं रोड के किनारे ऐढे पहुंचे पुरे मैदान का स्थलीय निरिक्षण के बाद जिलाध्यक्ष सुजित यादव "लक्कड" एवं महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा तथा स्नातक एम एल सीआशुतोष सिन्हा से वार्ता किया एवं ऐढे गांव को ही जनसभा के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर तैयारी करने के साथ साथ भूमि स्वामी से स्वीकृति एवं रोड शो के परमीशन के लिए जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष को निर्देशित किया स्थान चयन के उपरांत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा व समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव सीधे हरिहर पुर स्थित ओमकार उपवन लान पहुंचे एवं सभी विधान सभा के प्रत्याशीयो व विधान सभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओ के साथ बैठक कर बूथ स्तर पर हुए कार्य की प्रगति जाना एवं जनसभा की तैयारी के संदर्भ मे राय लिया बैठक मे प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी,शालीनी यादव,स्नातक एम एल सी आशुतोष सिन्हा, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, कैन्ट की सपा प्रत्याशी पूजा यादव,उत्तरी के सपा प्रत्याशी अशफाक अहमद "डब्लू" दक्षिणी विधान सभा के सपा प्रत्याशी किशन दीक्षित,वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत मिश्रा किसमिस गुरु, पूर्व प्रदेश सचिव राजु यादव, किशन यादव अजय चौधरी,दिलिप कश्यप उ‍पस्थित रहे।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता के साथ विश्वासघात किया है. झूठ बोलकर सत्ता में आई थी और इसलिए अब जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली है. सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल के दौरान जो विकास कार्य हुए हैं आज उन्हीं विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मेट्रो सपा सरकार में अखिलेश यादव लेकर आए थे।उन्होंने कहा कि भाजपा गांव और गरीब विरोधी पार्टी है। किसानों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न भाजपा सरकार में हो रहा है। किसान को खाद तक नहीं मिल रही है। बोले-सपा शासन में जिस तेजी से विकास कार्य शुरू कराए गए थे। उनके पूरा होने पर भाजपा उसी तेजी से उनका लोकार्पण कर रही है। भाजपा का विकास से कोई लेना देना नहीं है। आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश की संपत्ति को बेचने में लगे हुए हैं। लोग प्रधानमंत्री के जुमले सुनकर परेशान हो गए हैं।

 

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्व मंत्री मनोज राय "धुपचंडी", शालीनी यादव,जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, स्नातक एम एल सी आशुतोष सिन्हा,पूर्व सांसद प्रत्याशी शालिनी यादव,वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत मिश्रा किसमिस गुरु, विधानसभा 388 वा. दक्षिणी किशन दीक्षित, विधानसभा 389वा. उत्तरी अशफाक अहमद डब्लू, विधानसभा 390 वा. कैंट पूजा यादव, सपा पूर्व प्रदेश सचिव राजु यादव, कैन्ट प्रत्याशी प्रतिनिधि किशन यादव, प्रदेश सचिव वरुण सिंह, सत्य प्रकाश सोनकर, विरेन्द्र यादव, रीबू श्रीवास्तव, अमित यादव, हीरा मौर्या, तनुज पाण्डेय, विजय यादव विज्जु, अब्दुल कलाम कुरेशी, दीपचंद गुप्ता, हारुन अंसारी, जिलाध्यक्ष महिला सभा रेखा पाल, उमा यादव, महेंद्र सिंह यादव, इस्माइल खान, आदि लोग मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

8752


सबरंग