MENU

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसीयों ने वाराणसी के जिला मुख्यालय का किया घेराव



 05/Aug/22

विपक्ष द्वारा बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ दिल्‍ली से लेकर पूरे देश में प्रदर्शन जारी है। इस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के क्रम में आज 5 अगस्त को जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में वाराणसी के जिला मुख्यालय घेराव हुआ। मंदी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महँगाई, अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेसजनों ने हल्ला बोल किया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री अजय राय, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा उपस्थिति रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से किया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि ये है मोदी सरकार के नए भारत का अमृतकाल जिसमें बेरोजगारी घरों के चिराग़ बुझा रही है और बेतहाशा मंहगाई घरों के चूल्हे को। कांग्रेस पार्टी तानाशाह भाजपा सरकार व महंगाई के खिलाफ खड़ी है एक तरफ देश मंदी के गुजर रहा है और उस महंगाई की मार से जिंदगी जीना मुश्किल हो गया है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है। सूक्ष्म लघु मध्यम उघोग ठप पड़े है लेकिन जनहित में भाजपा के पास कोई योजना नही है। प्रतिशोध की राजनीति में नरेंद्र मोदी व अमित शाह परेशान है परंतु तानाशाहों के प्रतिशोध से हम डरेंगे नही, प्रजातंत्र का प्रहरी बनकर सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी के नेतृत्व में सच की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि देश बेरोजगारी की महामारी से जूझ रहा है, करोड़ों परिवारों के पास स्थिर आय का कोई साधन नहीं बचा है। भाजपा सरकार ने विकास की दिशा में एक भी कदम नहीं उठाया है। भाजपा विकास की चर्चा से परहेज करती है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अन्याय से नौजवानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बेरोजगारी महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी मैदान में खड़ी है।

जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी खड़ी है। भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था खत्म करना चाहती है। महंगाई,बेरोजगारी ,अपराध तथा भ्रष्टाचार से जनता परेशान है, महंगाई से जनता परेशान है। सरकार में बैठे लोग मूकदर्शक बने हुए हैं। ऐसा लगता ही नहीं है कि जनहित मुद्दों सरकार का कोई लेना-देना है। महंगाई आम लोगों की कमर तोड़ रही है खाने-पीने दाम में हो रही लगातार वृद्धि के साथ अति आवश्यक चीजों के भी दाम आसमान छूते जा रहे है। दवा के साथ-साथ किताबों की कीमत में भी काफी वृद्धि हुई है। रोजमर्रा के चीजो में बेतहाशा मूल्य बढ़े है। मंहगाई से लोगों के जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने से सामान्य लोगों को जीवन निर्वाह करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मध्यवर्ग की समस्याएं भयानक रूप ले रही है। सरकार मौन है कांग्रेस पार्टी महँगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़को पर सँघर्ष जारी रखेगी।

कार्यक्रम में मुख्‍य रूप से पूर्व विधायक अजय राय, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रजानाथ शर्मा, नेता पार्षद दल सीताराम केशरी, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव, दिलीप चौबे, फसाहत हुसैन बाबू, देवेन्द्र सिंह, डॉ राजेश गुप्ता, राजेश त्रिपाठी, चंचल शर्मा, अशोक सिंह, विश्वनाथ कुँवर, रंजीत तिवारी, रोहित दुबे, अनुभव राय, ऋषभ पांडेय, संदीप पाल, वकील अंसारी, किशन यादव, शिवजी सिंह, आशीष सिंह विक्की, दुर्गा साहनी, अशोक पाण्डेय, अरुण सोनी, सुफियान अहमद, राज जयसवाल, प्रमोद वर्मा, अनुपम राय, आशीष गुप्ता, विपिन सिंह, सतनाम सिंह, प्रफुल्ल पाण्डेय, राजेन्द्र गुप्ता, आकाश कन्नौजिया, अमन शेख, रोहित चौरसिया, इरफान, राजू गुप्ता, रामजी गुप्ता, इम्तियाज, कृष्णा गौड़ समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

2592


सबरंग