MENU

रेडक्रॉस सोसाइटी ने लगवाया घर घर तिरंगा



 13/Aug/22

जिलाधिकारी वाराणसी कौशल राज शर्मा के निर्देशन में आजादी का अमृत महोत्सव में " घर घर तिरंगा "महाअभियान के तहत रेडक्रॉस सोसाइटी वाराणसी ने अपने रेडक्रॉस सदस्यों के घर व प्रतिष्ठान पर ध्वजारोहण के लिए उनके द्वार तक पहुँच कर अबतक 1500 से ज्यादा तिरंगा झण्डा वितरण किया।

आज रेडक्रॉस सदस्यों ने सघन अभियान चला कर दशास्वमेध, गोदौलिया, मानमंदिर, चौक, कबीरचौरा, नई बस्ती, रमापुरा, मछोदरी, लक्सा, सिद्धगीरीबाग, पाण्डेयपुर आदि क्षेत्र में तिरंगा झण्डा वितरित किया। कल भी सदस्यों तक तिरंगा झण्डा पहुँचाने का कार्यक्रम जारी रहेगा।

डॉ.संजय राय, विजय शाह, वेदमूर्ति शास्त्री, डॉ.एस.एस गाँगुली, बिमल त्रिपाठी, श्रीभाल शास्त्री, डॉ.अजय अग्रवाल, डॉ.पीके सिंह, इन्द्रेश सिंह, कमल किशोर तिवारी, राम गोपाल त्रिपाठी, विनय यादव, व अन्य रेडक्रॉस सदस्यों ने तिरंगा झण्डा वितरण में सक्रिय भागेदारी किया।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5418


सबरंग