MENU

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता गुलाब राय के निधन पर कांग्रेस कमेटी ने किया शोक व्यक्त



 27/Aug/22

पुराने वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व में एआईसीसी सदस्य रहे गुलाब राय ने 89 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर कांग्रेस जनों ने शोक प्रकट किया। उनकी शवयात्रा जब मैदागिन चौराहे पर पहुँची तो पार्टी कार्यालय मैदादिन के नीचे गुलाब राय के पार्थिव शरीर को कांग्रेस का झंडा व माला फूल चढ़ाकर नमन करते हुए विदा किया गया। तत्पश्चात पार्टी कार्यालय में शोक सभा हुआ।

पूर्व मंत्री अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से कहा की गुलाब राय जी पार्टी के वटवृक्ष थे। वह सम्पूर्ण जीवन पार्टी के विचारधारा के संवाहक रहे। पंडित कमलापति त्रिपाठी जी के नजदीकी रहे उनका निधन पार्टी की अपूर्णीय क्षति है। स्व.गुलाब राय जी एक विनम्र और शालीन तथा अत्यन्त मिलनसार व जिंदादिल इन्सान थे,जिनका पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा व लगाव था। वह कांग्रेस को जीते थे। कांग्रेस के प्रति उनकी निष्ठा सदैव याद किया जाएगा। उनके सामाजिक और राजनैतिक  योगदान व सँघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा। हम कांग्रेसजन उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे व परिजनों व शुभचिन्तको को यह अपार दुःख सहने का सम्बल प्रदान करे। पूरी पार्टी श्री राय के परिजनों संग खड़ी है।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

9135


सबरंग