MENU

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जैपुरिया बाबतपुर में याद किये गये मेजर ध्यानचंद



 29/Aug/22

सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स बनारस के बाबतपुर कैम्पस में भारतीय हॉकी खिलाड़ी स्व. मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा सिंह के निर्देशन में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला एवं छात्रछात्राओं द्वारा अपने पंसदीदा खेलों एवं उनसे होने वाले शारीरिक लाभ के बारे में बताया। छोटे बच्चों ने अपने पंसदीदा खेल के खिलाड़ियों का स्वरुप धारण कर इस दिन को उत्साहपूर्वक मनाया, व कक्षा 12 के छात्र छात्राओं द्वारा खेल से जुड़ी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जैपुरिया स्कूल्स बनारस के चेयरमैन दीपक कुमार बजाज ने छात्र छात्राओं को मेजर ध्यानचंद के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन में अनुशासन लाता है। शिक्षा के साथ साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेल का बड़ा योगदान रहता है। खेल न केवल व्यक्ति के जीवन में बल्कि खिलाड़ी के नगर, प्रदेश और देश के लिए भी गौरव अर्जित करता है। इस आयोजन में विभिन्न खेलों जैसे क्रिकेट, फुटबाल, बॉलीबाल, बास्केटबॉल, कैरम,  शतरंज, कबड्डी, तैराकी आदि में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज, अधिशासी निदेशक श्याम सुंदर बजाज, निदेशक अनिल के. जाजोदिया, आयुष्मान बजाज, शैक्षणिक प्रबंधक नरेन्द्र पाण्डेय व अन्य उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

4105


सबरंग