MENU

कैबिनेट मंत्री महेन्‍द्रन नाथ पांडेय ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण



 30/Aug/22

चंदौली सांसद व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार महेंद्र पांडेय के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित ढाब क्षेत्र के ग्राम सभा बभनपुरा, भगतुआ आदि में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच बाढ़ राहत किट वितरित किया गया व् प्रभावित लोगों से वार्ता करते हुए उनको भरोसा दिलाया गया कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों व् कर्मचारियों से क्षेत्र के लोगों का व्यापक ध्यान रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने पशुपालन विभाग से पशुपालकों के मवेशियों के लिए भूसे, हरे चारे व् दवाइयोंकी उचित व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया। कैबिनेट मंत्री के साथ एडीएम प्रशासन, एसडीएम सदर व् अधिकारी तथा भारी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

6273


सबरंग