MENU

सनबीम ग्रुप को मिला विश्वस्तरीय पहचान 



 10/Oct/22

विश्व के श्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में मिला गरिमामयी स्थान

प्रबुद्धजनों के मध्य संपन्न सम्मान समारोह में मॉरीशस के राष्ट्रपति महामहिम पृथ्वीराजसिंह रूपन एवं उप प्रधानमन्त्री सुश्री लीलादेवी दूकुन-लुचुमुन ने सम्मानित किया सनबीम को महामहिम से मिला डॉ.दीपक मधोक को एक्सीलेंस इन एजुकेशन का सम्मान व प्रशस्ति पत्र

विगत दिनों वर्ल्ड हिंदी सेक्रेटेरिएट, मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन, मॉरीशस सरकार द्वारा आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अवार्ड सेरीमनी में सनबीम ग्रुप के अध्यक्ष डॉ.दीपक माधोक को दी एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवार्ड से नवाज़ा गया। सनबीम ग्रुप आज अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। विगत 50 वर्षों में सनबीम से को भी जुड़ा है उसे अद्यतन शिक्षा के साथ साथ परंपरागत मूल्यों का भी भरपूर ज्ञान मिला। आज सनबीम से निकले हुए पुराछत्र विश्व में कई जगह पर अपने वर्चस्व की छाप छोड़ चुका है।

सनबीम को यह सम्मान इन्हीं उपलब्धियों के कारण प्राप्त हुआ। उपस्थित गणमान्य विद्वानों के बीच सनबीम की इस परंपरागत मूल्यों के संवर्धन के साथ साथ आधुनिकता के अंगीकरण की शैक्षणीक शैली की विशेष रूप से प्रशंसा की गई।

सनबीम ग्रुप के अध्यक्ष डॉ.दीपक मधोक ने सनबीम की इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों, अभिभावकों, कर्मचारियों एवं बनारस की सुधि जनता को देते हुए सबको बधाई दी।

 


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

1237


सबरंग