MENU

इंटरनेशनल हिंदू स्कूल का 12वीं का उत्कृष्ट परिणाम: अंजू दुबे

संजय कुमार मिश्र

 07/May/19

क्लाउन टाइम्स से एक विशेष बातचीत के दौरान इंटरनेशनल हिंदू स्कूल की प्रिंसिपल अंजू दुबे ने बताया कि विद्यालय के बच्चों ने बेहतरीन परिणाम दिया है। इस पर विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

बायो ग्रुप से आकांक्षा वर्मा ने 97.6 % मार्क्स प्राप्त करके विद्यालय का नाम ऊंचा किया है आकांक्षा को अगर थोड़ा और मार्क्स मिलता तो शायद वो शहर में टॉप कर सकती थी।बायो ग्रुप से ही साधना सिंह ने 95.2 % मार्क्स प्राप्त किए हैं और प्रियांशु द्विवेदी ने 87.8 % मार्क्स प्राप्त किया है। मैथ ग्रुप से पलक सिंह को जहां 90.4 % मार्क्स प्राप्त हुए है वहीं अतुल राजधर तिवारी को 89.6 % व विकास मौर्य को 88.8 % मार्क्स प्राप्त हुए हैं।
हयूमैनिटिज़ ग्रुप में शुभांगी सिंह को 95.8 % मार्क्स, ख्याति पटेल को 95% एवं रिचा शर्मा को 94% मार्क्स प्राप्त हुए हैं। कॉमर्स ग्रुप में सर्वोपरि रहते हुए अंजलि पटेल को 87.4 %, आशुतोष पाण्डेय को 85.6 % व ज्योति गोस्वामी को 83.4% मार्क्स प्राप्त हुए हैं। प्रिंसिपल अंजू दुबे ने बताया कि उन्हें बड़े गर्व का अनुभव हो रहा है कि आकांक्षा वर्मा जिसने स्कूल में टॉप किया है उसे पेंटिंग और बायलॉजी में 100 में से 100 नंबर प्राप्त हुए हैं, शुभांगी सिंह को साइकोलॉजी में 100 में से 100, शुभम द्विवेदी को संस्कृत में 100 में से 100 और मानसी श्रीवास्तव को म्यूजिक में 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए हैं।बहुत चे विद्यार्थियों ने जे ई ई मेंस में सेलेक्शन पाया है। विद्यालय के बेहतर परिणाम के पीछे उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत एवं शिक्षकों का उचित मार्गदर्शन रहा है।अंजू दुबे के अनुसार परीक्षा परिणाम के आधार पर शीर्ष पांच विद्यालयों की बात करें तो उनका स्कूल दूसरे या तीसरे नंबर पर हो सकता है। लेकिन स्किल की बात करें तो निसंदेह उनके स्कूल के विद्यार्थी पहले नंबर पर हैं।उन्होंने इस सफलता पर विद्यार्थियों को संदेश दिया कि जिस निरंतरता और लगन के साथ उन्होंने मेहनत की एवं उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया, यदि इसी निरंतरता एवं लगन के साथ वे मेहनत करते रहें तो जीवन की नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5435


सबरंग