MENU

जैपुरिया दीपावली उत्सव सम्पन्न

नन्हे मुन्नों ने प्रदूषण मुक्त दीपावली का दिया संदेश   

 21/Oct/22

सेठ एम.आर.जैपुरिया स्कूल्स बनारस के बाबतपुर कैम्पस में दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया और विद्यालय परिसर में लक्ष्मी गणेश के स्वरुप की आकर्षक साज सज्जा की गई। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा दिये को सुंदर रंगो से सजाया गया। और आकर्षक दिये बनाये, यह दिये दीपावली शुभकामना कार्ड के साथ अभिभावकों को भेंट किये गये। विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के छात्र–छात्राओं द्वारा अलग-अलग विषयों पर सुंदर रंगोली बनाई गई और रंगोली के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त किया। साथ ही इस रंगोली प्रतियोगिता में प्रमुख रुप से युक्रेन युद्ध, विश्व शांति, पर्यावरण, 5जी, भारतीय रक्षा प्रणाली, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, अर्थव्यवस्था, कार्टून कैरेक्टर (हैरी पॉटर, अलादीन) जैसे विषयों को रंगो के माध्यम से चित्रित किया गया। निर्णायक मण्डल द्वारा चयनित रंगोलियों को पुरस्कृत किया गया।

अपने शुभकामना संदेश में विद्यालय के चेयरमैन दीपक कुमार बजाज ने कहा कि दीपों का यह त्यौहार अपने-अपने अंदर प्रकाश की लौ जलाने के लिए भी प्रेरित करते है। भगवान राम के अयोध्या लौटने पर मनाए जाने वाला यह त्यौहार सबके लिए खुशियां लेकर आए, इसी विचार के साथ हमें दीवाली का उत्सव मनाना चाहिए।

उत्साह व उल्लासपूर्ण इस त्यौहार के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने  एक दूसरे को बधाईयां दी। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला व आकर्षक तख्तियों के माध्यम से दिवाली पर समाजोपयोगी संदेश और नारे दिये। दीपावली उत्सव को एक विशेष रंग देते हुए राम के अयोध्या लौटने के दृश्य का संगीतमय मंचन भी किया गया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक विभाग के शिक्षकों द्वारा गायन व छात्रा द्वारा कविता का प्रस्तुतीकरण व छात्रावास के छात्र-छात्राओं द्वारा फैशन शो एवं कहानी अभिनय का भी आयोजन किया गया। शिक्षक प्रशांत सिंह ने गणेश स्तुति व राम से जुड़े भजन गाये, और तबले पर संगत बबलू कुमार ने की। कार्यक्रम का संचालन रिषी नारायण सिंह व संयोजन संध्या सिंह ने किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

5900


सबरंग